The Lallantop

साल में 4-5 फिल्में करने पर बोले अक्षय कुमार- 'इसमें गलत क्या है, चोरी थोड़ी कर रहा हूं!'

बोनी कपूर के 25 दिनों में फिल्म निपटाने वाले बयान पर भी अक्षय कुमार ने सफाई दी है.

Advertisement
post-main-image
HT समिट 2022 के दौरान अक्षय. दूसरी तरफ पैपराज़ी की कैमरों की कैद में.

Akshay Kumar शनिवार को हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप सम्मिट 2022 में हिस्सा लेने पहुंचे थे. यहां उन्हें सुपरस्टार Ram Charan के साथ स्टेज शेयर किया. अक्षय पर लंबे समय से ये आरोप लग रहे हैं कि वो साल में चार-पांच फिल्मों पर काम करते हैं. इससे उनकी फिल्मों की क्वॉलिटी प्रभावित होती है. साथ ही ये भी कहा गया कि इस साल अक्षय की फिल्मों के फ्लॉप होने का भी यही कारण है. क्योंकि पब्लिक हर दूसरे महीने उनकी फिल्म देखकर उबने लगी है. इस पर बात करते हुए अक्षय ने कहा कि वो ज़्यादा काम कर रहे हैं, तो इसमें बुराई क्या है. वो किसी से चोरी तो नहीं कर रहे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

HTLS 2022 में अक्षय से पूछा गया कि वो चार में चार-पांच फिल्मों पर क्यों और कैसे काम कर लेते हैं. इसके जवाब में अक्षय ने कहा-

''आप मुझे बताइए, कोई अपने बच्चों को पूछता है कि वो इतना ज़्यादा काम क्यों कर रहे हैं? लोग पूछते हैं कि जुआ क्यों खेलता है. इतना पीता क्यों है. ये ज़्यादा काम करने पर कौन सवाल उठाता है. मैं साल की चार फिल्में करता हूं. जी मैं करता हूं. मैं ऐड फिल्मों में भी काम करता हूं. मैं काम करता हूं न. किसी से चोरी तो नहीं करता. मुझे ये सब समझ नहीं आता. मीडिया वाले पूछते हैं कि आप सुबह जल्दी क्यों उठ जाते हैं? मगर सुबह तो जागने के लिए ही होती है. वो मुझसे पूछते हैं कि आप जल्दी क्यों सो जाते हैं. अरे बेवकूफ रात को सोता है आदमी.'' 

Advertisement
HT समिट 2022 के दौरान राम चरण के साथ अक्षय कुमार.

अक्षय कुमार के काम करने के तरीके को लेकर लंबे समय से चर्चा हो रही है. आलोचना होती है. पहली बार अक्षय कुमार ने इस मामले इतना खुलकर अपनी राय रखी है. इस बातचीत में वो आगे कहते हैं-

''मुझे समझ नहीं आता कि मैं गलत क्या कर रहा हूं. मैं करूंगा काम. और जिसको भी काम मिलेगा, वो क्यों नहीं करेगा. मैं चार फिल्में करूंगा. मैं फिल्मों को 50 दिन दूंगा. ज़रूरत पड़ने पर 90 दिन भी दूंगा.''

पिछले दिनों जाह्नवी कपूर की फिल्म 'मिली' के प्रमोशन के लिए जाह्नवी के साथ बोनी भी कपिल शर्मा के शो पर पहुंचे. बोनी 'मिली' के प्रोड्यूसर हैं. उन्होंने इस शो पर कह दिया कि वो कुछ स्टार्स को जानते हैं, जो 25 दिन में फिल्मों की शूटिंग निपटा देते हैं. और पैसे पूरे लेते हैं. बोनी का मानना है कि ये सही तरीका नहीं है फिल्मों में काम करने का. फिल्म बनाना पैशन का काम है. कुछ लोगों ने इसे पैसे का काम बना दिया. हालांकि इस बातचीत में उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया. बहुत सारे लोगों ने ये कहा कि बोनी शायद ये बात अक्षय कुमार के बारे में कह रहे हैं.

Advertisement

HT सम्मिट के दौरान अक्षय से इस बाबत भी सवाल पूछा गया. 30-40 दिन में फिल्मों की शूटिंग खत्म करने के मसले पर अक्षय सफाई देते हुए कहते हैं-

''जब मैं 40 दिन की बात कर रहा होता हूं, तो मैं सिर्फ अपने शूट वाले दिनों की बात कर रहा हूं. फिल्में बनाने में काफी वक्त लगता है. कम से कम 80-90 दिन.''

2022 में अक्षय कुमार की चार फिल्में रिलीज़ हो चुकी हैं. 'बच्चन पांडे', 'पृथ्वीराज', ‘रक्षाबंधन’, 'कठपुतली' और ‘राम सेतु’. तीन फिल्में थिएटर्स में रिलीज़ हुईं और फ्लॉप रहीं. 'कठपुतली' को सीधे डिज़्नी+हॉटस्टार पर रिलीज़ किया गया था. इसलिए उसकी सफलता के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता.

अक्षय कुमार कुछ दिनों से 'हेरा फेरी', 'आवारा पागल दीवाना' और 'वेलकम' जैसी फिल्मों के सीक्वल से अलग होने को लेकर खबरों में बने हुए हैं. 

वीडियो देखें: सुनील और परेश रावल की 'हेरा-फेरी' में काम क्यों नहीं कर रहे अक्षय कुमार?

Advertisement