The Lallantop

'स्त्री 2' के मेकर्स की तगड़ी प्लैनिंग! चुपके से अक्षय कुमार से कैमियो करवा लिया

15 अगस्त को Akshay Kumar की भिड़ंत खुद से ही होने वाली है. वो Khel Khel Mein और Stree 2, दोनों में नज़र आएंगे.

Advertisement
post-main-image
'स्त्री 2' के मेकर्स ने कॉमेडी सीक्वेंस में अक्षय का इस्तेमाल किया है.

15 अगस्त को Akshay Kumar की फिल्म Khel Khel Mein रिलीज़ होने वाली है. लेकिन वो सोलो रिलीज़ नहीं होगी. उसकी भिड़ंत Rajkummar Rao, Shraddha Kapoor की Stree 2 के साथ-साथ John Abraham की Vedaa से भी होगी. हालांकि सोशल मीडिया पर खबर चल रही है कि इस बार अक्षय कुमार का क्लैश अक्षय कुमार से ही होने वाला है. ‘खेल खेल में’ अक्षय लीड रोल में हैं. लेकिन बताया जा रहा है कि वो ‘स्त्री 2’ में भी कैमियो करने वाले हैं. बताया जा रहा है कि मेकर्स उनके कैमियो को पूरी तरह से सरप्राइज़ रखना चाहते हैं. उसी के चलते उनके लुक की फोटो कहीं भी शेयर नहीं की गई. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई यूज़र लिख रहे हैं कि अक्षय ‘स्त्री 2’ का हिस्सा हैं. एक यूज़र ने लिखा, 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मुझे अभी पता चला कि ‘स्त्री 2’ में अक्षय कुमार का कैमियो है. इंतज़ार नहीं कर सकता कि वो फिल्म में क्या जादू करने वाले हैं. 

बीते साल अक्टूबर में पंकज त्रिपाठी ‘द लल्लनटॉप’ के प्रोग्राम ‘गेस्ट इन द न्यूज़रूम’ में बतौर गेस्ट आए थे. वहां उन्होंने ‘स्त्री 2’ की कास्टिंग को लेकर एक हिंट दिया था. उससे जुड़ी क्लिप भी सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है. पंकज कहते हैं, 

Advertisement

स्टारकास्ट सेम है. एक सरप्राइज़ है, जो प्रोड्यूसर ने बोला नहीं है कि इंटरव्यू में मत बताना लेकिन मुझे भी पता नहीं है, इसलिए नहीं बता रहा हूं. उसमें किसकी कास्टिंग हुई है, मुझे भी नहीं पता है. तो इसलिए मैं क्या बताऊं लेकिन एक सरप्राइज़ ज़रूर है. 

हिंदुस्तान टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि ‘स्त्री 2’ में अक्षय कुमार नज़र आने वाले हैं. उन्होंने सोर्स के हवाले से लिखा, 

ये बिल्कुल सही बात है. राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म में अक्षय कुमार ने कैमियो किया है. मेकर्स का मानना है कि उनकी कॉमेडी टाइमिंग कमाल की है, और उनकी कुछ मिनट की प्रेज़ेंस से वो सीक्वेंस बहुत ऊपर चला जाएगा. 

Advertisement

अगर इस रिपोर्ट को माना जाए तो अक्षय सिर्फ एक सीक्वेंस में नज़र आएंगे, और कॉमेडिक रीलीफ देने का काम करेंगे. मुमकिन है कि मेकर्स उन्हें भूत भगाने वाले किसी बाबा के रूप में दिखाएं. बाकी पूरी तस्वीर फिल्म आने पर ही साफ होगी. 18 जुलाई को ‘स्त्री 2’ का ट्रेलर आया था. दिखाया गया कि स्त्री के जाने के बाद सरकटा नाम का भूत गांव वालों को परेशान करने धमक पड़ता है. वो लोग उससे कैसे लड़ेंगे, यही फिल्म की कहानी है. बाकी अक्षय की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म ‘सरफिरा’ आई थी. रिलीज़ के बाद से ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल कर रही है. ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक अक्षय की फिल्म ने पहले सात दिनों में करीब 18 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया है.                               
 

वीडियो: लाइव शो के दौरान हवा में लटकते हुए शख्स की जान बचाई, अक्षय कुमार का कौन सा वीडियो वायरल?

Advertisement