The Lallantop

सलमान ने 'बजरंगी भाईजान 2' अनाउंस की, कबीर खान ने सवाल उठा दिया

जानिए बजरंगी भाईजान के डायरेक्टर ने फिल्म के सीक्वल के बारे में क्या बोला.

Advertisement
post-main-image
फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के एक सीन में सलमान खान. दूसरी तरफ फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान.
दिन की बड़ी फिल्मी खबरों का वन स्टॉप डेस्टिनेशन यानी दी सिनेमा शो. आइए आपको बताते हैं क्या हैं आज की चर्चित खबरें.
1) हैरी पॉटर रिटर्न टु हॉगवॉर्ट्स का ट्रेलर आया
Harry Potter Return To Hogwarts का ट्रेलर आ गया है. ये बेसिकली हैरी पॉटर सीरीज़ में नज़र आए एक्टर्स का रीयूनियन है, जिसे HBO मैक्स पर रिलीज़ किया जाएगा. ये एपिसोड 1 जनवरी, 2022 से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो जाएगा. ट्रेलर आप नीचे देख सकते हैं-

2) आर. माधवन ने राइटर चेतन भगत के लिए मज़े
आर. माधवन इन दिनों सुरवीन चावला के साथ Decoupled नाम की नेटफ्लिक्स सीरीज़ में नज़र आ रहे हैं. राइटर चेतन भगत भी इस शो का हिस्सा हैं. ऐसे ही एक प्रमोशनल एक्टिविटी के दौरान माधवन ने चेतन के मज़े ले लिए. चेतन ने ट्विटर पर पूछा कि किसी को ऐसी किताब के बारे में पता है, जिस पर बनी फिल्म किताब से बेहतर हो. इसका जवाब देते हुए माधवन ने लिखा है- 'हां. 3 इडियट्स'.
आर. माधवन के ट्वीट का स्क्रीनग्रैब.
आर. माधवन के ट्वीट का स्क्रीनग्रैब.

3) एक्टर सौरभ शुक्ला डायरेक्ट करेंगे फिल्म
एक्टर सौरभ शुक्ला बतौर डायरेक्टर एक फिल्म लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म का नाम है- 'जब खुली किताब'. ये फिल्म सौरभ के इसी नाम के नाटक पर बेस्ड है. इस फिल्म में पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया जैसे वेटरन एक्टर्स नज़र आने वाले हैं.
फिल्म 'जब खुली किताब' के डायरेक्टर सौरभ शुक्ला और दूसरी तरफ उनकी फिल्म के लीडिंग एक्टर्स पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया.
फिल्म 'जब खुली किताब' के डायरेक्टर सौरभ शुक्ला और दूसरी तरफ उनकी फिल्म के लीडिंग एक्टर्स पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया.

4) रॉबर्ट एगर्स की फिल्म The Northman का ट्रेलर आया 
The Lighthouse जैसी फिल्म बनाने वाले फिल्ममेकर रॉबर्ट एगर्स नई फिल्म लेकर आ रहे हैं. इस हिस्टॉरिकल थ्रिलर फिल्म का नाम है The Northman. हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया गया है. इसमें एलेग्ज़ैंडर स्कार्सगार्ड, निकोल किडमैन, आन्या टेलर जॉय और ईथन हॉक जैसे एक्टर्स नज़र आने वाले हैं. ये फिल्म 22 अप्रैल को रिलीज़ होगी. फिल्म का ट्रेलर आप नीचे देख सकते हैं-

5) ED ने ऐश्वर्या से की 6 घंटे तक पूछताछ
पनामा पेपर्स केस में ED ने ऐश्वर्या राय बच्चन को समन भेजा था. इस मामले में ऐश्वर्या ED के सामने पेश हुईं, जिसके बाद उनसे 6 घंटे तक पूछताछ की गई. ED ने ऐश्वर्या राय बच्चन और उनके पति अभिषेक बच्चन को FEMA के तहत समन भेजा था.
6 घंटे तक पूछताछ के बाद ईडी के दिल्ली वाले दफ्तर से निकलतीं ऐश्वर्या राय बच्चन.
6 घंटे तक पूछताछ के बाद ईडी के दिल्ली वाले दफ्तर से निकलतीं ऐश्वर्या राय बच्चन.

6) बजरंगी भाईजान 2 पर कबीर खान का बयान
RRR के प्री-रिलीज़ इवेंट में सलमान खान ने 'बजरंगी भाईजान 2' की घोषणा कर दी. इसके फौरन बाद ओरिजिनल फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान ने एक इंटरव्यू में बताया ना सीक्वल के लिए स्क्रिप्ट रेडी है. न और किसी तरह की तैयारी है. पता नहीं सलमान ने कैसे ये फिल्म अनाउंस कर दी.
'बजरंगी भाईजान' के प्रमोशनल इवेंट के दौरान सलमान खान के साथ फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान.
'बजरंगी भाईजान' के प्रमोशनल इवेंट के दौरान सलमान खान के साथ फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान.

7) बिग बॉस से बाहर हुए राखी सावंत के पति रितेश
बिग बॉस 15 फुल फ्लेज़्ड चल रहा है. बीते वीकेंड के वार पर सलमान के शो से राजीव अडेशिया और रितेश घर से बेघर हो गए. रितेश, राखी सावंत के पति हैं. राखी ने अपने सीज़न में उनके नाम का कई बार ज़िक्र किया. मगर वो मीडिया के सामने नहीं आए. इस बार वो सीधे बिग बॉस में चले आए.
8) कंगना रनौत की फिल्म 'धाकड़' हुई पोस्टपोन
कंगना रनौत की फिल्म 'धाकड़' की रिलीज़ पोस्टपोन हो गई है. 'धाकड़' पहले 8 अप्रैल, 2022 को रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड थी. मगर अब ये फिल्म मई 2022 तक खिसका दी गई है. इसके पीछे की वजह KGF 2 को बताया जा रहा है. जो कि 14 अप्रैल को रिलीज़ होने जा रही है.
फिल्म 'धाकड़' के पोस्टर पर कंगना रनौत.
फिल्म 'धाकड़' के पोस्टर पर कंगना रनौत.

9) दुलकर सलमान की फिल्म 'हे सिनामिका' का फर्स्ट लुक
आखिरी बार 'कुरूप' में नज़र आए दुलकर सलमान की नई फिल्म आ रही है. इस तमिल फिल्म का नाम होगा 'हे सिनामिका'. इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज़ किया गया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है. इस फिल्म में सलमान के साथ अदिति राव हैदरी और काजल अग्रवाल के नज़र आने की भी खबरें हैं.
10) रकुलप्रीत ने निपटाई फिल्म 'छतरीवाली' की शूटिंग
रकुलप्रीत सिंह ने अपनी अगली फिल्म 'छतरीवाली' की शूटिंग पूरी कर ली है. उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी. इस फिल्म में रकुल कॉन्डम टेस्टर का किरदार निभाती बताई जा रही हैं. फिल्म की रिलीज़ डेट आनी बाकी है.
11) गोविंदा ने 'महाभारत' में इस रोल के लिए दिया था ऑडिशन
गोविंदा अपने करियर की शुरुआत में स्ट्रगल कर रहे थे. इस दौरान 1980 में उन्होंने टीवी शो 'महाभारत' का भी ऑडिशन दिया था. इस फिल्म वो अभिमन्यु का रोल करने वाले थे. मगर ठीक इसी समय उन्हें 'तन बदन' नाम की फिल्म में काम मिल गया. आज गोविंदा का जन्मदिन होता है.
12) Jr. NTR और रामचरण के बारे में सलमान का बयान
सलमान खान RRR के प्रमोशनल इवेंट में पहुंचे थे. यहां उन्होंने बताया कि वो NTR जूनियर और रामचरण को तब से जानते हैं, जब वो लोग इतने बड़े स्टार नहीं थे. उन्होंने अपने सभी फैंस से RRR को देखने की भी अपील की. राजामौली डायरेक्टेड ये फिल्म 7 जनवरी, 2022 को रिलीज़ हो रही है.
फिल्म RRR के प्रमोशनल इवेंट के दौरान जूनियर NTR और रामचरण के साथ सलमान खान.
फिल्म RRR के प्रमोशनल इवेंट के दौरान जूनियर NTR और रामचरण के साथ सलमान खान.

13) गुरु रंधावा और नोरा फतेही का नया गाना रिलीज़
गुरु रंधावा और नोरा फतेही का गाना Dance Meri Rani आज रिलीज़ हुआ. इस गाने में गुरु के वोकल्स के अलावा नोरा के लुक्स की काफी चर्चा हो रही है. क्योंकि कई लुक्स इंटरनेशनल पॉप स्टार शकीरा से मिलते-जुलते हैं. ये शकीरा को ट्रिब्यूट है या उनकी नकल, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता. वो गाना आप यहां देख सकते हैं-

14) तेलुगु फिल्म 'भीमला नायक' की रिलीज़ डेट टली
मलयालम फिल्म 'अयप्पन कोशियम' की रीमेक 'भीमला नायक' में सुपरस्टार पवन कल्याण और राणा दग्गूबाती लीड रोल्स कर रहे हैं. ये फिल्म पहले 12 जनवरी को पोंगल के मौके पर सिनेमाघरों में लगने वाली थी. मगर अब इसके मेकर्स ने फिल्म को फरवरी में शिफ्ट कर दिया है.
15) राज्य सभा में भड़कीं एक्ट्रेस जया बच्चन
सोमवार को समाजवादी पार्टी सांसद जया बच्चन राज्य सभा में भड़क गईं. जया नार्कोटिक ड्रग्स बिल पर बात कर रही थीं. मगर उन्हें कई बार टोक दिया गया है. जिससे चिढ़ी जया ने कहा- ''आप लोगों के बुरे दिन आएंगे मैं शाप देती हूं.''
राज्य सभा में बोलतीं सपा सांसद जया बच्चन.
राज्य सभा में बोलतीं सपा सांसद जया बच्चन.

16) अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' की शूटिंग जल्द शुरू
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' इन दिनों थिएटर्स में लगी हुई है. मगर ये इस फ्रैंचाइज़ की पहली फिल्म है. फिल्म के डायरेक्टर सुकुमार ने बताया कि 'पुष्पा 2' की शूटिंग फरवरी 2022 में शुरू होगी. इसे 17 दिसंबर, 2022 को रिलीज़ करने की तैयारी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement