The Lallantop

'जवान' के बाद अब स्पाइडर-मैन बनाने वाले दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गए, क्या मसला हुआ है?

इससे पहले 'जवान' के मेकर्स ने फिल्म के कथित लीक हुए सीन्स के खिलाफ शिकायत की थी.

Advertisement
post-main-image
'स्पाइडर-मैन' वालों ने 100 वेबसाइट्स के खिलाफ शिकायत की है.

01 जून को Spider-Man: Across The Spider-Verse इंडिया में रिलीज़ होने वाली है. ये 2018 में आई Into The Spider–Verse का सीक्वल है. फिल्म पसंद की गई थी. उस वजह से दूसरे पार्ट को लेकर भी उत्सुकता है. हालांकि खबर आई है कि रिलीज़ से पहले मेकर्स दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गए. अपनी शिकायत में उन्होंने 100 वेबसाइट्स का नाम लिया. यहां गौर करने वाली एक और बात है कि कुछ महीने पहले ‘जवान’ की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज़ भी दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची थीं. उन्हें ट्विटर पर फिल्म के कथित लीक सीन्स शेयर करने वालों से आपत्ति थी. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Bar&Bench में छपी खबर के मुताबिक फिल्म बनाने वाली सोनी पिक्चर्स ने कोर्ट में याचिका दायर की थी. उन्होंने अपनी शिकायत में 100 वेबसाइट्स पर एक्शन लेने की मांग की. उन्हें खतरा था कि फिल्म की रिलीज़ के आसपास ये लोग अपनी वेबसाइट पर गैरकानूनी ढंग से फिल्म को चलाएंगे. 29 मई को सुनवाई करते हुए जस्टिस सी हरि शंकर ने इस मामले में फैसला सुनाया. उन्होंने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISP) को आदेश दिया कि इन सभी वेबसाइट्स को ब्लॉक किया जाए. इनसे जुड़े लोग किसी भी तरह से फिल्म संबंधी जानकारी साझा नहीं कर सकते. इंटरनेट की सुविधा मुहैया कराने वाली कम्पनियों को ISP कहा जाता है. 

अक्सर फिल्मों के साथ ये होता है कि रिलीज़ वाले दिन ही घटिया प्रिंट ऐसी फर्ज़ी वेबसाइट्स पर लीक हो जाता है. इससे फिल्म की कमाई पर असर पड़ता है. सोनी वाले इसे ही टालने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने सिर्फ नई वाली फिल्म को लेकर ही मांग नहीं की. उनका कहना है कि ‘इंटू द स्पाइडरवर्स’ के राइट्स भी हमारे पास ही हैं. इसलिए उसे भी कोई बिना परमिशन लिए प्रदर्शित नहीं कर सकता. मेकर्स पुरजोर कोशिश कर रहे हैं कि इंडिया में फिल्म खूब पैसा छापे. इसी तरह से फिल्म को मार्केट भी किया जा रहा है. फिल्म में इंडिया का स्पाइडर-मैन पवित्र प्रभाकर भी नज़र आएगा. क्रिकेटर शुभमन गिल ने हिंदी और पंजाबी डब में उसकी आवाज़ दी है. 

Advertisement

सोनी से पहले शाहरुख की ‘जवान’ के मेकर्स भी दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे थे. दरअसल हुआ ये कि बीते कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर ‘जवान’ से जुड़ा कुछ-न-कुछ लीक हो रहा था. कभी 10 सेकंड की क्लिप में शाहरुख बेल्ट चलाते दिखते. तो किसी फोटो में वो दीपिका के साथ डांस करते हुए नज़र आते. फिल्म बनाने वाली रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट ने दिल्ली हाई कोर्ट में अपील की. सोशल मीडिया से कथित लीक्ड सीन हटाए गए. रेड चिलीज़ सिर्फ यहीं तक नहीं रुका. कुछ ट्विटर अकाउंट धड़ल्ले से लीक्ड माल को बांटे जा रहे थे. रेड चिलीज़ ने फिर शिकायत की. अपनी शिकायत में पांच ट्विटर अकाउंट का नाम लिया. कोर्ट ने ट्विटर को आदेश दिया. कि वो इन अकाउंट से जुड़े लोगों की डिटेल रेड चिलीज़ को दें. 

लौटते हैं फिर से ‘स्पाइडर-मैन’ पर. ट्रेड ऐनलिस्ट तरण आदर्श ने बताया कि ये पहली हॉलीवुड फिल्म है जिसे इंडिया में 10 भाषाओं में रिलीज़ किया जा रहा है. Spider-Man: Across The Spider-Verse देशभर में 1800 स्क्रीन्स पर रिलीज़ होगी.    

वीडियो: दी सिनेमा शो: एटली की जवान में शाहरुख खान, विजय सेतुपति की परफॉर्मेंस देख मज़ा आ जाएगा

Advertisement

Advertisement