The Lallantop

सलमान-शाहरुख के बाद अभिषेक बच्चन भी YRF स्पाई यूनिवर्स में मचाएंगे धूम

इससे पहले टाइगर वर्सेज पठान फिल्म की भी घोषणा हो चुकी है.

Advertisement
post-main-image
धूम फ्रेंचाइज का अभिषेक बच्चन अहम किरदार हैं

आदित्य चोपड़ा ने शाहरुख खान की 'पठान' के साथ YRF स्पाई यूनिवर्स की शुरुआत की है. इसके बाद जनता टाइगर वर्सेज़ पठान फिल्म का वेट कर रही है. ऋतिक रौशन की 'वॉर 2' का भी उसे इंतज़ार है. अब खबर है कि YRF 'धूम' फ्रेंचाइज को भी अपने स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा बनाना चाहता है. ख़ास तौर से उसमें से जय का किरदार. हालांकि इसको लेकर अभी राइटिंग नहीं शुरू हुई है. पिंकविला में छपी रिपोर्ट के मुताबिक इतना पक्का कहा जा रहा है कि अभिषेक बच्चन स्पाई यूनिवर्स का अहम हिस्सा बनेंगे. स्पाई यूनिवर्स को लेकर प्रोडक्शन हाउस समेत इससे जुड़े सभी राइटर्स और डायरेक्टर्स एक्साइटेड हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

धूम बॉलीवुड की कुछ सफल फ्रेंचाइज में से एक रही है. इसकी पहली फिल्म 2004 में आई थी. इसमें जॉन अब्राहम, उदय चोपड़ा और ईशा देओल लीड रोल में थे. 'धूम 2' में ऋतिक रौशन, ऐश्वर्या राय और 'धूम 3' में आमिर खान थे. इस तीनों फिल्मों में एक चीज़ कॉमन थी, अभिषेक बच्चन. उनका पुलिस वाले का किरदार जय खूब फेमस हुआ था. ऐसे में अभिषेक का स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा बनना फैंस के लिए बड़ी खबर है.

इससे पहले 'टाइगर 3' के राइटर श्रीधर राघवन ने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा था:

Advertisement

आने वाली कुछ फिल्मों में स्पाई यूनिवर्स के सभी रूल्स और रिलेशनशिप क्लियर हो जाएंगे. आदित्य चोपड़ा के पास कुछ आइडियाज पहले से हैं. और कई सारे राइटर-डायरेक्टर इसमें काम करेंगे. क्योंकि आप एक यूनिवर्स बना रहे हैं, ये बड़ी बात है.

इससे पहले खबर आई थी, सलमान खान और शाहरुख खान को लेकर एक पूरी एक्शन फिल्म बनने वाली है. इसका ज़िम्मा उठाया है, यशराज फिल्म्स ने. वो पठान और टाइगर को एक फिल्म में साथ लाकर दोनों एक्टर्स की पापुलैरिटी को भुनाना चाहते हैं. जनता इन दोनों स्टार्स को कितना चाहती है, इसका अंदाज़ा सबको ‘पठान’ के उस सीन से लग ही गया है. पठान और टाइगर साथ भले ही दिखेंगे. लेकिन साथ मिलकर नहीं लड़ेंगे. एक-दूसरे के खिलाफ लड़ेंगे. रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में टाइगर वर्सेज़ पठान होने वाला है. जिस तरह ‘कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर’ में कैप्टन अमेरिका और आयरन मैन भिड़े थे. ‘बैटमैन वर्सेज़ सुपरमैन’ में दोनों सुपरहीरो लड़े थे. यशराज वाले कुछ उसी तरह का प्लान कर रहे हैं.

इस क्रॉसओवर फिल्म से पहले दोनों एक्टर्स ‘टाइगर’ में भी साथ दिखेंगे. ‘पठान’ में एक सीन है, जहां शाहरुख का किरदार वादा करता है कि जब भी टाइगर को उसकी ज़रूरत होगी, वो ज़रूर आएगा. लोगों ने हिंट पकड़ लिया कि ‘टाइगर 3’ में शाहरुख कैमियो करने वाले हैं. ऊपर से सलमान भी ये न्यूज़ कनफर्म कर चुके हैं. ‘टाइगर’, ‘वॉर’ और ‘पठान’ जैसी फिल्मों ने YRF स्पाई यूनिवर्स की नींव रख दी है. 

Advertisement

वीडियो: 'पठान' की कमाई से YRF की बल्ले-बल्ले हो गई, मगर 'दंगल' को पछाड़ना मुश्किल

Advertisement