The Lallantop

आमिर खान की फिल्म में काम करेंगे सलमान खान!

बताया जा रहा है कि दोनों में इस फिल्म को लेकर लगातार बातचीत हो रही है.

Advertisement
post-main-image
आमिर इस फिल्म पर सिर्फ पैसा लगाएंगे, एक्टिंग नहीं करेंगे. (फोटो: अंदाज़ अपना अपना से स्क्रीनशॉट)

एयरपोर्ट लुक या किसने-क्या पहना, ये सिनेमा की खबरें नहीं. असली सिनेमा की अहम खबरें मिलेंगी सिर्फ द सिनेमा शो पर:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

#1. राज एंड डीके के शो ‘सिटाडेल’ की शूटिंग शुरू 

Advertisement

राज एंड डीके ने अपने शो ‘सिटाडेल’ की शूटिंग शुरू कर दी है. उन्होंने ये जानकारी अपने ट्विटर पर दी और ऑफिशियली बताया कि समांथा प्रभु ‘सिटाडेल’ का हिस्सा होंगी. उनके साथ लीड में वरुण धवन भी होंगे.

#2. आमिर खान की फिल्म में काम करेंगे सलमान खान!

पिछले हफ्ते सलमान आमिर खान के घर गए थे. यहां उनके परिवार के साथ खींची फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई. अब बताया जा रहा है कि दोनों साथ में एक फिल्म प्लान कर रहे हैं. पिंकविला में छपी रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान अपने प्रोडक्शन बैनर तले एक लार्जर दैन लाइफ ड्रामा फिल्म बनाने जा रहे हैं. उनके मुताबिक इस कहानी के लिए सलमान खान परफेक्ट रहेंगे. दोनों एक्टर्स में फिल्म को लेकर लगातार बातचीत हो रही है. ‘शुभ मंगल सावधान’ के डायरेक्टर आर एस प्रसन्ना इस फिल्म को बनाएंगे.  

Advertisement

#3. निखिल सिद्धार्थ ने अपनी नई फिल्म का लुक शेयर किया

‘कार्तिकेय’ फेम निखिल सिद्धार्थ ने अपनी आनेवाली फिल्म Spy का फर्स्ट लुक शेयर किया. साथ ही बताया कि इस थ्रिलर फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा. फिल्म इसी साल के शुरुआती महीनों में आएगी.

#4. होम्बाले फिल्म्स: "कांतारा 2 को ऑस्कर, गोल्डन ग्लोब ले जाएंगे" 

होम्बाले फिल्म्स के फाउंडर विजय किरणगंदुर ने बताया कि ‘कांतारा 2’ को ऑस्कर्स और गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में लेकर जाएंगे. इंडिया टुडे से बातचीत में उन्होंने बताया कि वो ऐसा ही ‘कांतारा’ के साथ भी करना चाहते थे. लेकिन उनके पास फिल्म को बाहर ले जाने के लिए टाइम नहीं बचा. अब वो ‘कांतारा 2’ के साथ ऐसा करेंगे जो 2024 में रिलीज़ होने वाली है.

#5. नानी-मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘नानी 30’ की शूटिंग शुरू 

नानी की नई तेलुगु फिल्म की शूटिंग आज से शुरू हो गई है. इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को अभी ‘नानी 30’ के नाम से बनाया जा रहा है. ‘सीता रामम’ के बाद ये मृणाल ठाकुर की दूसरी तेलुगु फिल्म होगी.

#6. तरसेम सिंह ने इंडिया में अपनी पहली फिल्म शूट की

Immortals और Selfless जैसी हॉलीवुड फिल्में बना चुके तरसेम सिंह ने इंडिया में अपनी पहली फिल्म शूट की है. ‘डियर जस्सी’ के नाम से बनाई जा रही इस फिल्म को 50 दिनों तक पंजाब में शूट किया गया. 

वीडियो: 'पठान' की सफलता पर, शाहरुख ने सलमान खान के फैंस को खुश कर दिया

Advertisement