The Lallantop

जब अपनी स्कूल टीचर को पसंद करने लगे थे आमिर खान, उन्हें देखकर चुना था सबसे कठिन सब्जेक्ट

आमिर खान ने अपने स्कूल के दिनों का किस्सा सुनाया. जब उन्हें उनकी एक टीचर पसंद आने लगी थी.

Advertisement
post-main-image
आमिर खान ने बताया कि उन्होंने स्कूल में फ्रेंच भाषा क्यों ली थी.

आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म सितारे ज़मीन पर का प्रमोशन कर रहे हैं जिसने इंडिया में 100 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली है. बीते दिनों इसी के चलते वो दी लल्लनटॉप के खास प्रोग्राम गेस्ट इन द न्यूज़रूम में आए थे जहां उन्होंने फिल्मी जर्नी, परिवार और अपने को-स्टार्स पर खुलकर चर्चा की. उन्होंने अपने स्कूल के दिनों को भी याद किया. इसी बीच आमिर ने अपनी एक फ्रेंच टीचर से जुड़ा मज़ेदार किस्सा सुनाया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आमिर खान से जब पूछा गया कि क्या स्कूल में उन्हें कोई टीचर पसंद थी तो उन्होंने कहा,

इतनी ज़्यादा भी नहीं पसंद थीं, मगर वो क्यूट थीं. आमिर ने आगे कहा कि जब वो बॉम्बे स्कॉटिश में थे तब उन्हें एक विषय चुनने के लिए कहा गया था, जिसके तहत उन्होंने फ्रेंच लैंग्वेज चुनी थी.

Advertisement

उन्होंने आगे कहा,

मेरी नज़र से जो  फ्रेंच टीचर थीं, उन्हें देखकर दिल बहलता है, तो मुझे लगा कि फ्रेंच लेते हैं, मज़ा आएगा. मेरा निर्णय इस बात पर आधारित था.

इसके बाद आमिर ने अपना और अपनी पहली वाइफ रीना के बारे में भी दिल खोलकर बात की. उन्होंने बताया कि कैसे रीना से अलग होने के बाद आमिर बिल्कुल टूट गए थे. खै़र, आमिर की फिल्म ;सितारे ज़मीन पर' की बात करें तो इसने ने इंडिया में 109.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. 

Advertisement

वहीं इसके वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो ये 150 करोड़ रुपये से ऊपर निकल गया है. इसी इंटरव्यू में आमिर ने अपनी और सलमान खान की दोस्ती पर बात की. सलमान और शाहरुख खान के साथ फिल्मों पर बात की. अपनी माता और पिता के बारे में बात की. बताया कि कैसे डायरेक्टर आर. एस प्रसन्ना ने उनकी मां को ‘सितारे ज़मीन पर’ में कास्ट किया था. साथ ही ये भी बताया कि उनके पिता से वो बहुत डरते थे. क्योंकि पिता को बहुत गुस्सा आता था. फिल्मों में आने से लेकर फिल्मों को डायरेक्ट करने तक की जर्नी को आमिर ने साझा किया.

वीडियो: सितारे जमीन पर बॉक्स ऑफिस की भविष्यवाणी से आमिर खान टेंशन में आ जाएंगे

Advertisement