गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा (BJP) ने अपने 160 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है. BJP ने कई मंत्रियों सहित 38 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए हैं. जिन मौजूदा विधायकों को पार्टी ने टिकट नहीं दिया है, उनमें से एक हैं केसरीसिंह सोलंकी (Kesarisinh Solanki). मातर (Matar) सीट से विधायक. बीजेपी ने मातर सीट से इस बार कल्पेशभाई आशाभाई परमार को टिकट दिया है. BJP से पत्ता कटने के बाद केसरीसिंह सोलंकी ने आम आदमी पार्टी (AAP) ज्वॉइन कर ली है.
गुजरात : जो BJP विधायक शराब पीते-जुआ खेलते पकड़ाया था, उसने AAP जॉइन कर ली!
विधायक जी को कोर्ट ने 2 साल के जेल की भी सजा सुना दी थी


आजतक की गोपी घांघर की रिपोर्ट के मुताबिक केसरीसिंह सोलंकी आज यानी 11 नवंबर को मातर सीट से अपना पर्चा भरेंगे. गुजरात (gujarat) में आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने 10 नवंबर को ट्वीट कर केसरीसिंह के AAP में शामिल होने की जानकारी दी. इटालिया ने ट्वीट किया,
“गुजरात की मातर विधानसभा से भाजपा विधायक श्री केसरीसिंह सोलंकी जी आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं. उनका आम आदमी पार्टी के परिवार में बहुत बहुत स्वागत है."
केसरीसिंह सोलंकी को पुलिस ने 1 साल पहले पावागढ़ में शराब पार्टी और जुआ खेलते हुए पकड़ा था. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में उन्हें 2 साल की सजा भी सुनाई गई थी. केसरीसिंह सोलंकी को जुलाई, 2021 में शिवराजपुर के जीमीरा रिसोर्ट (Jimira Resort) से जुए केस में पकड़ा गया था.
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने रिसोर्ट में छापेमारी कर कुल 26 लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया था. मामले में इस साल मई में हालोल सेशन कोर्ट ने अन्य आरोपियों सहित विधायक केसरीसिंह सोलंकी को 2 साल जेल की सजा सुनाई थी. जेल के साथ 4 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था.
वीडियो- गुजरात चुनाव 2022: जातिगत राजनीति, गोपाल इटालिया और दिल्ली नगर निगम चुनावों पर क्या बोले अरविंद केजरीवाल
















.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



