The Lallantop

Begusarai Election Result 2025 Live: बेगुसराय सीट पर भाजपा का कब्जा, 30 हजार से अधिक मार्जिन से जीते कुंदन कुमार

Bihar Begusarai Vidhan Sabha Chunav Results Live Updates: बेगुसराय सीट पर भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है. शुरूआत में कांग्रेस को यहां से बढ़त मिलती दिख रही थी, लेकिन जैसे-जैसे काउंटिंग बढ़ी, यह भाजपा के लिए एक आसान जीत में बदल गई.

Advertisement
post-main-image
भाजपा प्रत्याशी कुंदन कुमार (बाएं), कांग्रेस प्रत्याशी अमिता भूषण (दाएं). (Photo: ITG)

बेगुसराय विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी कुंदन कुमार ने 30632 के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है. 29 राउंड की गिनती के बाद उन्हें कुल 119506 वोट मिले. वहीं कांग्रेस प्रत्याशी अमिता भूषण 88874 मत ही हासिल कर पाईं. तीसरे नंबर पर रहे जन सुराज के प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार साहनी ने 7773 वोट हासिल किए. वहीं अन्य निर्दलीय उम्मीदवारों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. यहां से शुरुआती काउंटिंग में कांग्रेस की अमिता भूषण ने मामूली बढ़त बनाई हुई थी, लेकिन बाद के चरणों की मतगणना में वह पिछड़ गईं. अंत में भाजपा ने यहां से एक आसान जीत दर्ज की.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
पिछले चुनाव का परिणाम

बेगुसराय सीट पर पिछले चुनाव की बात करें तो भाजपा के कुंदन कुमार ने कांग्रेस की अमिता भूषण को 4554 वोटों से हराया था. हालांकि इस बार मुकाबला करीबी होता दिख रहा है. गौरतलब है कि बेगूसराय को बिहार की औद्योगिक और वित्तीय राजधानी के रूप में जाना जाता है. यह जिले का मुख्यालय भी है और राज्य के 38 जिलों में से एक है. 

सीट से जुड़ी खास बातें

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बेगुसराय लोकसभा सीट से सांसद हैं. वहीं कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का यह गृह जिला भी है. यहां के सियासी इतिहास की बात करें तो 1970 और 1980 के दशक में बेगूसराय भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) का गढ़ बन गया था. सीपीआई ने भूमि सुधार और सामाजिक न्याय की वकालत की. हालांकि हालिया चुनावों में यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच ही टक्कर देखने को मिली है.

Advertisement

बिहार विधानसभा चुनाव की सभी लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक करें.

बेगूसराय की स्थापना 1870 में मुंगेर जिले के एक अनुमंडल के रूप में हुई थी और 1972 में इसे अलग जिला बना दिया गया. इसके नाम की उत्पत्ति "बेगम" (रानी) और "सराय" (सराय या धर्मशाला) से मानी जाती है. कहा जाता है कि भागलपुर की बेगम गंगा के किनारे स्थित पवित्र स्थल सिमरिया घाट पर महीने भर की धार्मिक यात्रा पर आती थीं. समय के साथ इस स्थान का नाम बेगूसराय पड़ गया. बता दें कि बिहार चुनाव के अब तक के परिणामोंं के रुझान में सत्तारूढ़ एनडीए को बड़ा बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है. एनडीए अकेले लगभग 190 सीटों पर आगे चल रहा है.

वीडियो: बिहार चुनाव रिजल्ट से पहले आरजेडी के मनोज झा ने क्या बता दिया?

Advertisement

Advertisement