The Lallantop

'ख्वाजा आसिफ... घर में घुसकर मारेंगे', PAK की कोलकाता उड़ाने की धमकी पर अभिषेक बनर्जी का जवाब

Abhishek Banerjee on Pakistan: विवाद तब बढ़ा जब पाकिस्तान के रक्षा मंत्री Khawaja Asif ने कहा कि अगर भारत कोई 'फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन' करता है, तो पाकिस्तान जवाब में कोलकाता तक हमला कर सकता है. TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

Advertisement
post-main-image
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक रैली के दौरान TMC नेता अभिषेक बनर्जी. (X @AITCofficial)

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता अभिषेक बनर्जी ने पाकिस्तान की कोलकाता को उड़ाने की धमकी पर तीखा हमला किया है. उन्होंने ना सिर्फ पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ पर पलटवार किया, बल्कि केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा. अभिषेक बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी आड़े हाथों लिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सोमवार, 6 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक चुनावी रैली के दौरान अभिषेक बनर्जी ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बयान का जिक्र किया. ख्वाजा आसिफ ने कथित तौर पर कहा था कि अगर आगे चलकर भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष हुआ तो कोलकाता भी निशाने पर हो सकता है.

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री की इस बात पर रिएक्ट करते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा,

Advertisement

"अभी दो दिन पहले ही, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री, जिसका नाम ख्वाजा आसिफ है, उसने ऐलान किया, 'मैं कोलकाता को उड़ा दूंगा.' प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) चुप हैं, गृह मंत्री (अमित शाह) चुप हैं, रक्षा मंत्री (राजनाथ सिंह) चुप हैं. मैंने ख्वाजा आसिफ का नाम लिख लिया है. जिस दिन ममता बनर्जी और INDIA अलायंस की सरकार बनेगी, हम उनके घर में घुसकर उन्हें मारेंगे. पाकिस्तान में बैठकर कोलकाता को उड़ाने की धमकियां देता है, जबकि हमारे प्रधानमंत्री यहां कूच बिहार आते हैं, रैली करते हैं और बस 'तृणमूल हटाओ' का नारा लगाते हैं."

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अमित शाह और राजनाथ सिंह पाकिस्तान की धमकी पर चुप हैं, जबकि विपक्षी दलों पर अक्सर तीखे बयान देते हैं. मतदाताओं से घिरे अभिषेक बनर्जी ने आगे कहा,

"आम लोगों को परेशान करने के बजाय, BSF, CRPF, भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना को यह आजादी दी जाए कि वे पाकिस्तान में घुसकर लाहौर, इस्लामाबाद और रावलपिंडी पर कब्जा कर लें. प्रधानमंत्री और गृह मंत्री में जरा भी हिम्मत नहीं है. आप में से जो लोग आज यहां मौजूद हैं, क्या आप मुझसे सहमत नहीं हैं कि हमें 'पाकिस्तानी' और 'बांग्लादेशी' कहकर पुकारा जाता है? फिर भी, पाकिस्तान और बांग्लादेश में बैठे लोग यहीं भारत में दिल्ली और कोलकाता को उड़ाने की धमकियां देते हैं, जबकि हमारे प्रधानमंत्री हाथ पर हाथ धरे, बेकार बैठे रहते हैं. यही है BJP? यही है आपकी 56 इंच की छाती?"

Advertisement

विवाद तब बढ़ा जब शनिवार, 4 अप्रैल को पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अगर भारत कोई 'फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन' करता है, तो पाकिस्तान जवाब में कोलकाता तक हमला कर सकता है. उन्होंने धमकी दी कि इस बार तनाव केवल बॉर्डर तक नहीं रहेगा, बल्कि इसका दायरा अंदरूनी इलाकों तक बढ़ेगा.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत सरकार की ओर से इस बयान पर सीधी प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन राजनाथ सिंह पहले ही कह चुके हैं कि किसी भी 'दुस्साहस' का कड़ा जवाब दिया जाएगा.

पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच इस तरह के बयानों से राजनीति और भी गरमा गई है, जहां सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस और केंद्र सरकार के बीच तकरार बढ़ रही है. 294 सदस्यों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होगा. वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी.

वीडियो: रॉयल बंगाल टाइगर का डर, टाइगर विधवाओं की कहानी, सुंदरबन में जीवन कैसा?

Advertisement