The Lallantop

LPG Price Hike: घरेलू सिलेंडर हुआ महंगा, रसोई गैस के दाम 3 महीने में दूसरी बार बढ़े

LPG Price Hike in India: घरेलू सिलेंडर खरीदना अब और भी महंगा हो गया है. 7 मार्च 2026 को 60 रुपये की बढ़ोतरी के बाद ऑयल कंपनियों ने गैस के दाम में एक बार फिर इजाफा किया है. 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत यहां जानें.

Advertisement
post-main-image
14.2 KG घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपये महंगा हुआ. (PTI)

महंगाई की आंच ने आपके रसोई बजट को और सुलगा दिया है. ताजा मार घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत पर पड़ी है. डोमेस्टिक LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा हो गया है. नए रेट आज यानी 7 जून 2026 से पूरे देश में लागू हो गए हैं. दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पिछले तीन महीनों में रसोई गैस की कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी है. इससे पहले 7 मार्च 2026 को घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. गैस के दाम में इजाफा ऐसे समय पर हुआ है जब पश्चिम एशिया में चल रही जंग की वजह से ग्लोबल एनर्जी मार्केट में गिरावट आई है. 

नए बदलाव के बाद देश के चार बड़े शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर की नई कीमतें कुछ इस तरह हैं:

Advertisement
मेट्रो शहरपुरानी कीमत (रु.)नई कीमत (रु.)
दिल्ली913.00942.00
कोलकाता939.00968.00
मुंबई912.50941.50
चेन्नई928.50957.50
कांग्रेस ने साधा निशाना

कांग्रेस ने बढ़ती मंहगाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. पार्टी ने अपने आधिकारिक ‘X’ अकाउंट पर लिखा,

"महंगाई मैन मोदी का चाबुक फिर चला है. अब घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपए महंगा कर दिया गया. मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, अमीर दोस्त की तिजोरी भरो."

LPG Price Hike in India
(फोटो: X)

LPG की कीमतें क्यों बढ़ाई गई हैं?

Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इंडस्ट्री ने बताया कि यह बढ़ोतरी जरूरी थी, क्योंकि तेल मार्केटिंग कंपनियों को सब्सिडी वाली घरेलू रसोई गैस की बिक्री पर लगातार भारी नुकसान हो रहा है. पिछली बढ़ोतरी से इस नुकसान की सिर्फ कुछ हद तक ही भरपाई हो पाई थी. नए बदलाव से पहले, सरकारी फ्यूल रिटेलर्स को हर घरेलू LPG सिलेंडर बेचने पर लगभग 703 रुपये का नुकसान हो रहा था. 

ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल के दाम दो हफ्ते में चौथी बार बढ़े, दुनिया भर में सस्ता हो रहा तेल, भारत में महंगा क्यों?

पश्चिम एशिया में जंग शुरू होने के बाद से हाल के महीनों में ग्लोबल क्रूड ऑयल और फ्यूल की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं. इससे तेल मार्केटिंग कंपनियों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है. नई बढ़ोतरी का मकसद उस नुकसान को कम करना है. हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनियां अभी भी LPG को लागत से कम पर बेच रही हैं.

मई 2026 में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 7.50 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. जबकि कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) के दाम लगभग 6 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़े हैं.

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: आमदनी पर खतरा ऐसी महंगाई होगी? RBI क्या कह रहा?

Advertisement