‘इंडिया इन मोशन’ थीम 

03 Nov 2026

Author: Suryakant

ह्युंडाई मोटर इंडिया फाउंडेशन ने 'इंडिया इन मोशन’ थीम पर आधारित ‘आर्ट फॉर होप’ के छठे सीजन के लिए देशभर के कलाकारों, शिल्पकारों और कला समूहों को किया आमंत्रित किया है. 

इंडिया इन मोशन

Image Credit: HMIF

‘आर्ट फॉर होप’ के छठे सीजन के लिए 15 नवंबर 2026 तक hyundaiartforhope.com के माध्यम से आवेदन किए जा सकते हैं. 

आवेदन

Image Credit: HMIF

‘आर्ट फॉर होप’ के छठे सीजन के तहत 60 लाख रुपये तक 50 अनुदान प्रदान किए जाएंगे, जिनसे देशभर के उभरते कलाकारों, शिल्पकारों और रचनात्मक संस्थानों को सशक्त करने में मदद मिलेगी.

50 अनुदान

Image Credit: HMIF

अनुदान के लिए चुने गए लोगों को वित्तीय मदद, मार्गदर्शन, राष्ट्रीय स्तर पर पहचान का मौका और ‘आर्ट फॉर होप फेस्टिवल’ में अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा. 

आर्ट फॉर होप फेस्टिवल

Image Credit: HMIF

‘आर्ट फॉर होप’ के छठे सीजन में विजुअल आर्ट, डिजिटल आर्ट, परफॉर्मिंग आर्ट, पारंपरिक कला एवं शिल्प, फंक्शनल आर्ट, मल्टीडिसिप्लिनरी प्रोजेक्ट्स कैटेगरी में आवेदन कर सकते हैं.

छह श्रेणियों में आवेदन 

Image Credit: HMIF

शुरुआत से अब तक ‘आर्ट फॉर होप’ के तहत 2.20 करोड़ रुपये के अनुदान दिए जा चुके हैं. इन अनुदान से 22 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के 200 से अधिक कलाकारों को मदद मिली है. 

2.20 करोड़ रुपये के अनुदान

Image Credit: HMIF

इस पहल ने 75 से अधिक पारंपरिक और लोक कला स्वरूपों को प्रोत्साहित किया है. इसके वार्षिक महोत्सव में 35,000 से अधिक लोगों ने विजिट किया, जिनमें 61 प्रतिशत ऐसे लोग थे जो पहली बार किसी प्रदर्शनी में गए थे.

वार्षिक महोत्सव

Image Credit: HMIF

छठे सीजन में भी इस पहल के ‘आर्ट विदाउट बैरियर्स’ एप्रोच को आगे बढ़ाया गया है. 

आर्ट विदाउट बैरियर्स

Image Credit: HMIF