कोरोना ने किसको कितना परेशान किया. कौन प्रभावित हुआ या कौन नहीं, ये शायद बहस काविषय हो सकता है. लेकिन एक बात पर सब सहमत होंगे कि कोरोना ने ये तो अहसास दिला हीदिया कि स्वस्थ और सेहतमंद रहना सबसे जरूरी है. आपको भले ऊपर से लगे कि आप बिल्कुलस्वस्थ हैं लेकिन गलती से भी आपका पाला कोरोना से पड़ा होगा तो आप कितने सेहतमंद होउसकी कलई खुल गई होगी. आप किस्मत वाले होंगे यदि ये बीमारी आपके पास से नहीं गुजरी,फिर भी दूसरी लहर की भयावहता आपने देखी होगी और फिर समझ आया होगा कि सेहतमंद रहनाकितना जरूरी है.तंदरुस्त शरीर भला किसकी चाहत नहीं होती. भले वो आजकल की नौजवान पीढ़ी हो जो डोलेशोले से लेकर सिक्स पैक ऐब्स बनाने में पीछे नहीं या फिर एक कामकाजी इंसान हो यामजे से रिटायर्ड जिंदगी जीते दादा-दादी. सेहत बनाने के भी कई तरीके हैं. आप अखाड़ेमें दंड पेल सकते हैं, सुबह उठकर दौड़ लगा सकते हैं या फिर हेडफोन लगाकर धिनचक धिनचकगाने सुनते हुए जिम में वर्कआउट कर सकते हैं और इनसे मन न भरे तो आजकल ज़ुमबा करकेभी फिट रहा जा सकता है. तरीका कोई सा भी हो लेकिन जरूरी ये भी है कि पता कैसे चलेकि आप जो भी कर रहे हैं वो कितना कारगर है. कितना दौड़ना चाहिए या कितनी कैलोरी बर्नहोनी चाहिए. नींद कितनी ली आपने, फिर पानी पर्याप्त पिया या नहीं. जब इन सब कोट्रैक करने की बात आती है तो दिमाग में नाम आता है एक अदद फिटेनस बैंड का. जैसा नामहै वैसा काम भी है, मतलब आपकी फिटनेस का तिया पांचा पता करने का साधन वो भी चौबीसोंघंटे. स्मार्टवॉच से इतर फिटनेस बैंड साइज में छोटे और सस्ते भी होते हैं जिनको आपअपने हाथ में घड़ी के साथ भी आराम से पहन सकते हैं.फिटनेस बैंड (प्रतीकात्मक इमेज )इतना पढ़कर यदि आपने गूगल कर लिया होगा तो हमें पता है कि क्या परिणाम निकला होगा.आंखों को लुभाने वाले रंगों और कई दमदार फीचर्स से लैस सैकड़ों प्रोडक्ट सामने आ गएहोंगे. आप कंफ्यूज हो जाएंगे कि कौन सा लेना चाहिए तो वापस हमारे पास आइए, क्यूंकिहम आपकी मदद करेंगे आपको एक बढ़िया Fitness band चुनने में जो काम भी ठीक करेगा औरआपके जेब पर डाका भी नहीं डालेगा. डिस्प्ले कुछ बुनियादी बातें जो आपको ध्यान रखनीहै एक फिटनेस बैंड को अपनी कलाई पर पहनने के पहले उसमें सबसे पहले आता है डिस्प्लेमतलब टच स्क्रीन कैसा है, पूरा टच स्क्रीन है या बटन भी है स्क्रीन पर. साइड बटनहैं तो उनको पुश करने का फीडबैक कैसा है. धूप में स्क्रीन की विजिब्लिटी कैसी है औरबैंड का साइज. आपकी कलाई बड़ी साइज की है और आप ले आए कोई छोटा सा फिटनेस बैंड तोलुक्स को तो बट्टा लग जाएगा. फीचर्स फीचर्स से हमारा मतलब आपकी जरूरत से है. आप एकफिटनेस बैंड से क्या चाहते हैं? सीधा जवाब है डेटा और मेट्रिक्स, मतलब जो आपकी सेहतबनाने मे आपकी मदद करे. वजन सही रखना या फिर नींद पर नज़र बनाए रखना या फिर आपकोबीच-बीच में याद दिलाते रहने कि बहुत देर से एक ही जगह पर कुंडली मारकर बैठे हुएहैं, अब थोड़ा इधर उधर घूम लिया जाए. कई फिटनेस बैंड ग्रुप में दोस्तों के साथएक्टिविटी करने का फीचर देते हैं तो आप आलस करना भी चाहो, लेकिन दोस्त करने नहींदेंगे. सेंसर्स हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सीजन (SpO2), ये दो सेंसर सबसे जरूरी हैं बाकीबुनियादी सेंसर्स के साथ. कोरोना के बाद ऑक्सीजन के स्तर पर नजर रखना बहुत जरूरी होगया है. हार्ट रेट सेंसर आपकी धड़कन की चाल बताता है. कुछ बैंड्स स्ट्रैस लेवल भीआंक कर बताते हैं जो अच्छी बात है.हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सीजन सेंसर (प्रतीकात्मक इमेज)एक्टिविटी ट्रैकिंग एक फिटनेस बैंड कितने किस्म की एक्टिविटी ट्रैक कर सकता है. यहउसका सबसे अहम हिस्सा है. अब आप सिर्फ आपकी रनिंग ट्रैक करना चाह रहे हैं तो कोई साभी ले लीजिए. क्योंकि सब फिटनेस बैंड का पहला काम ही यही है. लेकिन आप इसके ऊपरजैसे कि स्लीप ट्रैकिंग, साइकलिंग, या फिर तैराकी करते हैं और आप चाहते है कि सबट्रैक हो तो फिर आपको देखकर एक फिटनेस बैंड लेना चाहिए क्यूंकि जरूरी नहीं कि सारेएक्टिविटी ट्रैकिंग फीचर्स एक साथ में मिल जाएं.रनिंग ट्रैकिंग एक बेसिक फीचर हैजीपीएस ये थोड़ा अलग फीचर है क्योंकि जीपीएस दो तरह के होते हैं. एक वो जो आपकेफिटनेस बैंड के साथ लगा होता है मतलब बिल्ट इन और दूसरा लिंक जीपीएस जिसमें आपकोअपना स्मार्टफोन हमेशा साथ में रखना होता है. जाहिर है पहले वाला थोड़ा महंगा होगातो आप यदि अपना स्मार्टफोन साथ में रख सकते है तो दूसरे से आपका काम चल जाएगा. ऐपऔर कनेक्टिविटी फिटनेस बैंड का ऐप सबसे महत्वपूर्ण है क्यूंकि आप सबसे ज्यादाइंटरेक्ट उसके साथ ही करने वाले हो. क्या-क्या फीचर मिल रहे हैं? समय पर अपडेट आतेहैं या नहीं. यूजर इंटरफेस कैसा है? इन बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है.कनेक्टिविटी से मतलब आपका फिटनेस बैंड एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस से कनेक्ट होनाचाहिए.वाटरप्रूफ और वाटर रेसिस्टेंस एक बात दिमाग में बिठा लीजिए कि बहुत कम ही बैंडवाटरप्रूफ होते हैं. ज़्यादातर वाटर रेसिस्टेंट ही होते हैं. सबकी क्षमता अलग-अलगहोती है जैसे कोई 10 मीटर तक पानी से बचा रहेगा और कोई 50 मीटर तक. फिटनेस बैंड केडब्बे और उसके साथ आने वाले कागजातों के साथ ये साफ साफ लिखा होता है. आमतौर परफिटनेस बैंड को आप नहाने के वक्त भी पहन सकते हैं और स्वीमिंग करते वक्त भी. बैटरीऔर चार्जिंग फिटनेस बैंड की बैटरी आमतौर पर उसके साथ आने वाले फीचर्स और आपके उपयोगपर निर्भर करती है. आजकल जो फिटनेस बैंड आते हैं उनमें 4 से 5 दिन का बैकअप तो मिलही जाता है, मतलब हफ्ते में एक से दो बार चार्ज. आप यदि इससे भी ज्यादा चाहते हैंतो भी विकल्प हैं लेकिन बजट जरा बढ़ जाता है. चार्जिंग भी आजकल 2 घंटे में हो जातीहै.फीचर्स क्या चाहिए वो तो पता चल गया. अब हम आपको कुछ बैंड्स का सुझाव देते हैं.OnePlus Smart Band हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन (SpO2), स्लीप ट्रैकिंग जैसे फीचर्स केसाथ आता है ये बैंड. वनप्लस स्मार्ट बैंड 5ATM या फिर 50 मीटर वाटर रेसिस्टेंट है.ये फिटनेस बैंड आपको म्यूजिक, कॉल, कैमरा को कंट्रोल करने की सुविधा देता है. 1899रुपये में आप इसको अपनी कलाई पर सजा सकते हैं.OnePlus Smart Band Xiaomi Mi Smart Band 6 1.56 इंच की एमोलेड स्क्रीन लगी है इसफिटनेस बैंड में. 30 तरीके की एक्टिविटी को ट्रैक कर सकता है. स्ट्रेस, हार्ट रेटमॉनीटर और SpO2 मापने का काम भी आसानी से करता है. महिलाओ की सेहत को ट्रैक करने काभी इंतजाम है. पांच रंगों के विकल्प के साथ आने वाले इस फिटनेस बैंड की बैटरी कोलेकर दो हफ्ते तक साथ देने का दावा है. 3,499 रुपये देकर आप इसको खरीद सकते हैं.Xiaomi Mi Smart Band 6 HONOR Band 6 Meteorite Black स्मार्टवॉच जैसी डिजाइन औरकस्टम फेस के विकल्प इस बैंड के साथ मिलते हैं. वर्कआउट के लिए ऑटो डिटेक्शन फीचरभी है. ब्लड ऑक्सीजन (SpO2), हार्ट रेट मॉनीटर भी साथ में आते हैं. कीमत है 3,999रुपये.HONOR Band 6 Meteorite Black OPPO Smart Band with Extra Sport Strap ब्लड ऑक्सीजन(SpO2) मॉनिटरिंग के साथ मिलेगा ये फिटनेस बैंड. 12 दिन की बैटरी लाइफ और 12 वर्कआउट मोड ये ट्रैक कर सकता है. एक अलग से स्ट्रैप भी मिलती है. 2799 रुपये खर्चनाहोगा इस बैंड के लिए.OPPO Smart Band with Extra Sport Strapआपको कैसा फिटनेस बैंड चाहिए? उसका काफी कुछ आइडिया आपको मिल गया होगा. अब आपफिटनेस बैंड खरीदें या नहीं, लेकिन अपनी सेहत पर ध्यान जरूर दीजिए भले ही तरीके कुछभी हों.