'नए साल पर उन्हें क्या गिफ्ट दें' सोचने में ना लटकें, ये टेक ऑप्शन हैं बिल्कु्ल हटके!
गिफ्ट देने के लिए भतेरे ऑप्शन और ऑफर्स मार्केट में उपलब्ध हैं. जब तक सोचेंगे, खोजेंगे, तब तक मुमकिन है ऑफर और साल दोनों निकल जाएं. आपकी चिंता हमारी चिंता. इसलिए आप फोकस करो गिफ्ट देने पर. हटके ऑप्शन हम बता देते हैं.

अपनों को गिफ्ट देने का कोई वक्त नहीं होता. लेकिन सही वक्त पर सही गिफ्ट देने का वक्त जरूर होता है. आजकल मौसम भी कुछ ऐसा ही चल रहा है. नया साल है, हॉलिडे हैं और ऑफर्स भी. बस गरारी अटकती है कि गिफ्ट दिया क्या जाए. वजह, भतेरे ऑप्शन मार्केट में उपलब्ध हैं. जब तक सोचेंगे, खोजेंगे, तब तक मुमकिन है ऑफर और साल दोनों निकल जाएं. आपकी चिंता हमारी चिंता. इसलिए आप फोकस करो गिफ्ट देने पर. हटके ऑप्शन हम बता देते हैं.
साल भर वाला रिचार्जपहली फुरसत में इसको लपक लीजिए. अपने लिए और अपनों के लिए भी. टेलिकॉम कंपनियों ने अपने साल भर की वैधता वाले रिचार्ज प्लान लॉन्च कर दिए हैं. साल भर मतलब असल के साल भर. पूरे 365 दिन की वैधता तो मिलेगी ही. रोज खर्च करने के लिए डेटा भी खूब मिलेगा. अगर जियो यूजर हैं तो Jio Happy New Year 2024 प्लान आपके लिए है. 2999 रुपये और साल भर की टेंशन खत्म. 2.5 जीबी रोज का डेटा भी मिलेगा. इतना ही नहीं एक्स्ट्रा 24 दिन अलग से मिलने वाले हैं. कुल जमा एक रिचार्ज के बाद 389 दिन का जुगाड़.

एयरटेल यूज करते हैं तो भी 2999 रुपये में काम बन जाएगा. हालांकि यहां वैधता 365 दिन की मिलेगी और डेटा 2 जीबी रोज का. वैसे एयरटेल में डेली 2.5 जीबी वाला प्लान भी है, मगर उसके लिए 3359 रुपये खर्च करने होंगे. वैसे ज्यादा दुखी होने की जरूरत नहीं, क्योंकि इसमें हॉटस्टार का बेसिक सब्सक्रिप्शन मिलेगा.

स्पैम कॉल से सब परेशान हैं. कितना भी कुछ कर लो. ब्लॉक कर दो, रिपोर्ट कर दो. ऐसे कॉल आना बंद नहीं होते. ऐसे में Truecaller आपकी मदद कर सकता है. पता है Truecaller नाम पढ़कर आपकी नाक सिकुड़ सकती है. हमारी भी इस ऐप को लेकर कुछ आपत्तियां हैं. मगर ये बात भी सही है कि स्पैम कॉल से निपटने में इस ऐप का कोई तोड़ नहीं. ऐप का डेटा बेस इतना बड़ा हो चुका है कि अधिकतर स्पैम कॉल्स को खुद ही रिजेक्ट कर देता है. अब आप कहोगे, ठीक है भाई मान ली आपकी बात. लेकिन इसका गिफ्ट से क्या लेना-देना. ये तो फ्री ऐप है.
जनाब ऐप फ्री है, लेकिन उसमें कोई मौज नहीं आती. हर कॉल के दौरान विज्ञापन स्क्रीन पर बजबजाने लगते हैं. स्पैम प्रोटेक्शन भी जोरदार नहीं होता. इलाज इसका प्रीमियम वर्जन. साल के 529 रुपये लगेंगे और बहुत कुछ मिल जाएगा. स्पैम से तकरीबन छुटकारा मिलेगा और साथ में प्रीमियम ऐप आइकन भी. कहानी यहीं खत्म नहीं होती. 1499 रुपये में साल भर ‘Truecaller Assistant’ फीचर मिलेगा जो कॉल से पहले 'हेलो' ही नहीं बोलेगा, बल्कि बाकायदा पूछताछ करेगा. कैसे, वो आप यहां क्लिक करके जान लीजिए.
फिंगर प्रिन्ट पर डेटा सेफ़्टीडेटा को सहेज कर रखना हम सब चाहते हैं. आजकल वैसे तो क्लाउड और ड्राइव के ऑप्शन मिलते हैं, मगर पेन ड्राइव का जलवा रत्ती भर कम नहीं हुआ है. वजह, इसके लिए किसी यूजर आईडी और पासवर्ड की जरूरत नहीं पड़ती. साइज भी एकदम छोटा और जहां मन करे वहां एक्सेस कर लो, बिना नेट की चिंता के. लेकिन पेन ड्राइव या यूएसबी ड्राइव के साथ एक दिक्कत है. खोंसते साथ सब सामने. इसका इलाज फिंगरप्रिंट वाली यूएसबी ड्राइव. ऑप्शन के लिए Lexar Jump Drive LJDF35-128BNL जिन्दाबाद. 128 जीबी स्टोरेज का दाम 5,849 रुपये है. एक साथ दस फिंगरप्रिन्ट को इनेबल किया जा सकता है. यूएसबी 3.0 मिलेगा तो डेटा ट्रांसफर भी जल्दी होगा. इसके साथ तीन साल की लिमिटेड वारंटी भी रख लीजिए. डेटा अंदर, फिंगर प्रिन्ट बाहर. मज्जा नी लाइफ!

ऐसी यूनिवर्सिटी जहां शायद ही ऐसा हो कि किसी विषय पर कोई डिटेल ना मिले. डिटेल भी आपकी भाषा और आपके टाइम पर. ग्राफिक्स से लेकर लेक्चर का उम्दा प्रबंध. अच्छी बात, सब मुफ़्त में. बुरी बात, मुफ़्त के चक्कर में विज्ञापन देखने पड़ते हैं. अंदाजा आपने लगा लिया होगा. हम यूट्यूब की बात कर रहे. सब है यहां, बस विज्ञापन दुखी करता है. इसका इलाज प्रीमियम सब्सक्रिप्शन. 139 रुपये महीने में अकेले के लिए और 189 रुपये महीने में परिवार के पांच सदस्यों के लिए जुगाड़ हो जाएगा. चंद पैसों में ज्ञान का भंडार खुल जाएगा, बस इस्तेमाल हल्के हाथ से करें. मतलब काम का सर्च करें. बेकार का नहीं.

