ऑस्ट्रेलिया में होने वाले T20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान ने गुरूवार 15 सितंबर कोअपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया. 16 अक्टूबर से शुरू हो रहे इस मेगा इवेंट के लिएघोषित पाकिस्तान टीम में तमाम उलटफेर देखने को मिले. स्क्वॉड में कुछ बड़े और नएचेहरों की एंट्री हुई. तो वहीं कुछ अहम खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया गया. इसफेरबदल से नाख़ुश पाकिस्तानी दिग्गज तेज़ गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) नेपाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चीफ सेलेक्टर मोहम्मद वसीम (Mohammad Wasim) औरटीम के हेड कोच सकलैन मुश्ताक (Saqlain Mushtaq) पर निशाना साधा है.