PCB यानी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड. जिस तरह से BCCI इंडिया में क्रिकेट को रेगुलेटकरती है. पाकिस्तान में वही हैसियत PCB की है. वसीम खान इसके CEO हैं. उन्होंने कहाहै कि अगर इंडियन क्रिकेट टीम पाकिस्तान में T20I एशिया कप खेलने नहीं आती है, तोपाकिस्तान भी T20I वर्ल्ड कप खेलने भारत के दौरे पर नहीं आएगी. T20I एशिया कपसितंबर 2020 में खेला जाएगा. इसकी मेज़बानी पाकिस्तान को मिली है. जबकि 2021 मेंभारत दूसरी बार T20I वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा. इंडिया और पाकिस्तान के राजनीतिकसंबंध काफी खराब चल रहे हैं. ऐसे में इंडिया के पाकिस्तान जाकर खेलने की उम्मीद कमही है.