आज से ढाई साल पहले यानी सितंबर 2015 में बनी कंपनी, ‘रिंगिंग बेल’, पांच महीने बादही पूरे भारत में चर्चा का विषय बन गई. उसने 18 फ़रवरी, 2016 को एक नए स्मार्टफोन कीघोषणा की. इस फोन को स्पेशल बनाता था वो था इसका प्राइस. मात्र 251 रुपये. इसस्मार्टफोन का नाम था – ‘फ्रीडम 251’.बाद में पता चला ये सारा कंपनी के फाउंडर‘मोहित गोयल’ का बनाया हुआ फर्जीवाड़ा था. ये मोहित गोयल इस मामले में एक बेहद संगीनजुर्म के इल्जाम में गिरफ्तार हुआ है.