लवप्रीत सिंह (Lovepreet Singh) ने वेटलिफ्टिंग की 109Kg कैटेगरी में ब्रॉन्ज़ मेडलजीत लिया है. कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में यह भारत का 14वां मेडल है. इससे पहलेCWG2022 में भारत की झोली में कुल 13 मेडल आ चुके थे. जिसमें पांच गोल्ड, पांचसिल्वर, और तीन ब्रॉन्ज़ मेडल शामिल थे. अभी तक भारतीय वेटलिफ्टर्स ने अपने शानदारप्रदर्शन से भारत का झंडा बुलंद रखा है. लवप्रीत का मेडल मिलाकर कुल 14 में से नौमेडल वेटलिफ्टर्स ने जीते हैं. मेंस 109Kg के फाइनल में लवप्रीत ने शानदार खेलदिखाते हुए अपने सभी प्रयास में सफलता प्राप्त की. उन्होंने स्नैच में पहले प्रयासमें 157 किलो का भार उठाया. इसके बाद उन्होंने दूसरे और तीसरे प्रयास में क्रमशः161 किलो और 163 किलो का वजन उठाया. क्लीन एंड जर्क राउंड की बात करें तो लवप्रीतसिंह ने क्लीन एंड जर्क में अच्छी शुरुआत की. इसमें भी लवप्रीत ने अपना प्रदर्शनबरकरार रखते हुए तीनों प्रयास में सफलता प्राप्त की. देखिए वीडियो.