KL राहुल. आकाश चोपड़ा के शब्दों में कहें, तो कमाल लाजवाब राहुल. और उनकी कहीबातें हूबहू देखने को मिली राजकोट में. सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम मेंखेले जा रहे दूसरे वनडे में राहुल ने 52 गेंदों में 80 रनों की बेहतरीन पारी खेली.इस पारी में राहुल ने वनडे में एक हज़ार रन भी पूरे किए. 27 पारियों में. सबसे तेज़हज़ार रन बनाने वाले इंडियन बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर.