इंडिया और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM ODI Series) के बीच तीन मैच की ODI सीरीज़ कापहला मैच गुरुवार 18 अगस्त को हरारे में हुआ. जिम्बाब्वे के खिलाफ रोहित शर्मा कीगैरहाज़िरी में टीम इंडिया की कप्तानी केएल राहुल (KL Rahul) ने की. कप्तान केएलराहुल शुरू में इस टीम के लिए चुने भी नहीं गए थे, लेकिन आखिरी समय में अपना फिटनेसटेस्ट पास करने के बाद उन्हें टीम में शामिल किया गया, और कप्तानी भी सौंप दी गई.इस मैच में उन्होंने भारत के ODI कप्तान के रूप में अपनी पहली जीत भी हासिल की.इससे पहले केएल ने इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन ODI मैच मेंभारत की कप्तानी की थी, लेकिन टीम इंडिया को तीनों मैच में हार का सामना करना पड़ाथा. देखिए वीडियो.