इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस वक्त दक्षिण अफ़्रीका के दौरे पर है. 4 टेस्ट मैचों कीसीरीज़ का तीसरा मुकाबला पोर्ट एलिज़ाबेथ में चल रहा है. 16 जनवरी को शुरू हुए इसटेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीता. मैच के पहले दिन रबाडा इंग्लिश कप्तान जो रूट कोबोल्ड करने के बाद सेलिब्रेट करते-करते उनकी क्रीज़ तक पहुंच गए थे. वेस्टइंडीज केपूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप ने कगिसो रबाडा की हरकत को गलत कहा. उन्होंने कहा किआउट करने के बाद गेंदबाज को बल्लेबाज से दूर रहना चाहिए.