साल 2014 का इंग्लैंड दौरा. विराट कोहली कभी नहीं भूलेंगे. इस टूर पर कोहली सेज्यादा टेस्ट रन रविंद्र जडेजा और भुवनेश्वर कुमार ने बना डाले. कोहली दस पारियोंमें कुल 134 रन जोड़ पाए. और चार बार जेम्स एंडरसन का शिकार बने. जेम्स एंडरसन,जिनका सुनहरा टेस्ट करियर अब खत्म हो चुका है. 42 साल के एंडरसन टेस्ट क्रिकेट सेरिटायर हो चुके हैं. पूरे 22 साल खेले एंडरसन निर्विवाद रूप से विकेट्स के मामलेमें महानतम पेस बोलर हैं. जिमी सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले पेसर हैं. जिमीका जलवा ऐसा है कि इस मामले में इनके बाद आने वाले स्टुअर्ट ब्रॉड तक़रीबन सौ विकेटपीछे रह गए. देखें वीडियो.