नीली जर्सी. छोटे स्टेप्स लेकर धीरे-धीरे क्रीज़ को अप्रोच करता हुए एक घुंघरालेबाल वाला बोलर. क्रीज शुरू होने से ठीक पहले एक ब्रेक, और उसके बाद बोलिंग आर्म घूमकर छाती पर लगना. वहां से एक राउंड आर्म एक्शन बनाकर करारे यार्कर्स डालकर बोल्डकरना. मुंबई इंडियंस के फै़न्स से पूछेंगे तो वो कहेंगे कि लसिथ मलिंगा ने लगातारवानखेडे स्टेडियम की लाल मिट्टी पर ये कमाल किया है. मलिंगा ने 2019 में अपनाआखिरी IPL मैच खेला था. लेकिन 15 मई 2022 को वानखेड़े में एक बार फिर वही लालमिट्टी, वही एक्शन, और वही प्रभाव देखने को मिला. एक बार फिर से वानखेड़े मेंमलिंगा के नाम की गूंज उठी.