रविवार, 26 जनवरी को देश ने गणतंत्र दिवस मनाया. गणतंत्र दिवस के दिन इंडियनक्रिकेट टीम न्यूज़ीलैंड में अपनी बादशाहत कायम रखने के इरादे से मैदान में उतरी.ऑकलैंड के ईडेन पार्क स्टेडियम में न्यूज़ीलैंड टूर का दूसरा T20I खेला गया. T20 कीदो सबसे शानदार टीमों की जंग में रोमांच की कोई कमी नहीं होती. ऐसा ही एक वाकयापहली पारी के आठवें ओवर में देखने को मिला, जब KL राहुल ने जल्दबाजी के चक्कर मेंविलियमसन को रन आउट करने का मौका गंवा दिया. हालांकि बाद में इस ग़लती को राहुल नेअपनी बैटिंग से ठीक कर दिया.