इंडियन क्रिकेट टीम के लिए साल की शुरुआत टी20 सीरीज में जीत के साथ हुई थी. टीम नेश्रीलंका को 2-0 हराकर शानदार आगाज़ किया था. लेकिन नए साल में वनडे क्रिकेट कासफ़र हार के साथ शुरू हुआ है. 2020 की पहली वनडे सीरीज के पहले मैच में टीम इंडियाको करारी हार मिली है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले कोऑस्ट्रेलिया ने पूरे दस विकेटों के अंतर से जीत लिया है. ये मैच एकतरफा साबित हुआ.