इंडिया और श्रीलंका के बीच चल रही टी-20 सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से धुलगया. इस मैच में मैदान पर तो कोई एक्शन देखने को नहीं मिला, लेकिन मैदान के बाहरदर्शक दीर्घा में खूब हरकत देखी गई. मैच के दौरान स्टेडियम में दर्शकों नेसिटिजनशिप अमेंडमेंट एक्ट (CAA) के खिलाफ नारे लगाए. दर्शकों ने असम के चीफमिनिस्टर सर्बानंद सोनोवाल और वित्त मंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा के खिलाफ भी खूबनारेबाजी की. CAA के खिलाफ़ लगे नारों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.