KL राहुल खास कीवर्ड हो गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के साथ चल रही वनडे सीरीज़ में उनकीबैटिंग की खूब चर्चा हो रही है. राहुल ने दूसरे वनडे में 52 गेंदों पर 80 रन बनाएथे. वो भी पांचवे नंबर पर बैटिंग करते हुए. इस पारी की बदौलत इंडिया ने 50 ओवरोंमें 340 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया 304 के स्कोर पर ही सिमट गई. KL राहुल को उनकीमैचजिताऊ पारी के लिए ‘मैन ऑफ़ द मैच’ का ख़िताब दिया गया.