‘क्रिकेट नहीं पैसे…’, धोनी ने CSK कैंप में युवा प्लेयर्स को इस बारे में बड़ी सलाह दी?
इंडियन क्रिकेट के लीजेंड MS Dhoni ने Prashant Veer से क्रिकेट से ज्यादा पर्सनल बात की. उन्होंने बताया कि धोनी काफी प्रैक्टिकल हैं.

प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा. IPL ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने दोनों को 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा. दोनों IPL इतिहास में अनकैप्ड खिलाड़ियों में सबसे महंगे प्लेयर्स बने. प्रशांत और कार्तिक इस वक्त IPL 2026 से पहले प्री-सीजन कैंप में हैं. दोनों युवा प्लेयर्स ने महेंद्र सिंह धोनी से भी मुलाकात की, और उनसे मिली सीखों के बारे में बताया (Prashant Veer and Kartik Sharma).
ये दोनों खिलाड़ी काफी युवा हैं. प्रशांत वीर 20 साल के और कार्तिक शर्मा 19 साल के. CSK कैंप में पहली बार इतनी हाई-इंटेंसिटी प्रैक्टिस देखकर उन्हें एडजस्ट करने में थोड़ा समय लगा. स्पोर्टस्टार की रिपोर्ट के मुताबिक प्रशांत ने बताया,
"ये मेरा पहला IPL है, पहले कभी ऐसी प्रैक्टिस नहीं की. यहां का माहौल और इंटेंसिटी अलग है."
धोनी ने पैसे को लेकर क्या बताया?इंडियन क्रिकेट के लीजेंड एमएस धोनी ने प्रशांत से क्रिकेट से ज्यादा पर्सनल बात की. उन्होंने बताया कि धोनी काफी प्रैक्टिकल हैं. प्रशांत ने कहा,
"अभी क्रिकेट की ज्यादा बात नहीं हुई. धोनी ने कहा कि पैसे बचाओ, और फालतू में खर्च मत करो."
ये सलाह उनके लिए बहुत कीमती है, क्योंकि इतनी बड़ी रकम उन्हें पहली बार मिली है. प्रशांत के लिए कैंप के पहले कुछ दिन माहौल को समझने और बाकी लोगों से सीखने में निकले हैं. वो बताते हैं,
“यहां का माहौल बहुत अच्छा है, और सब लोग काफी सपोर्ट करते हैं. उनके साथ मिलना-जुलना और साथ खेलना बहुत अच्छा लगता है. मेरे लिए, मेरे परिवार के लिए और मेरे गांव सहजीपुर के लिए ये बहुत खुशी की बात है.”
बता दें कि प्रशांत वीर उत्तर प्रदेश के सहजीपुर गांव से हैं. वो लेफ्ट-आर्म स्पिन ऑलराउंडर हैं, यानी बैटिंग और बॉलिंग दोनों कर सकते हैं. उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था. U-23 स्टेट-A वनडे ट्रॉफी में उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया और UPT20 में इमर्जिंग प्लेयर का खिताब मिला. लगातार 5-6 महीने तक अच्छा खेलने के बाद प्रशांत को IPL ऑक्शन में खरीदा गया.
प्रशांत से जब टर्निंग पॉइंट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वो स्टेट-A वनडे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेलने के लिए मुंबई और कोलकाता आया जाया करते थे. उन्होंने इसे ही टर्निंग पॉइंट बताया.
कार्तिक-धोनी के बीच क्या बात हुई?19 साल के कार्तिक शर्मा विकेटकीपर-बैटर हैं. उनका कहना है कि वो धोनी से फिनिशिंग स्किल्स सीखना चाहते हैं, यानी मैच के आखिरी ओवरों में रन बनाना. उन्होंने भी कैंप की सुविधाओं की तारीफ की. बताया कि CSK हाई परफॉर्मेंस सेंटर और विकेट्स बहुत अच्छे हैं. कार्तिक को धोनी से गेम प्लानिंग और मैच फिनिश करने की सलाह मिली.
IPL 2026 में ये दोनों युवा क्रिकेटर्स CSK का भविष्य बन सकते हैं. टूर्नामेंट 28 मार्च से शुरू होगा. चेन्नई की टीम 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ गुवाहाटी में अपना पहला मैच खेलेगी.
वीडियो: T20 World Cup जीतने के बाद हार्दिक पांड्या पर किसने केस कर दिया?

.webp?width=60)

