मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की रणजी टीम ने इतिहास रच दिया है. फाइनल मुकाबले में41 बार की चैंपियन मुंबई को हराकर टीम ने पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नामकिया. 1998-99 में पहली बार फाइनल तक पहुंची टीम ने इस बार कोई गलती नहीं की, औरमुंबई को हराकर इतिहास रच दिया.1998-99 में अपनी कप्तानी में खिताब से चूकने वाले चंद्रकांत पंडित ने इस बार एककोच के तौर पर टीम को खिताबी जीत दिलाई. आवेश ख़ान और वेंकटेश अय्यर की गैरमौजूदगीके बावजूद टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन किया, वो वाकई में क़ाबिले-तारीफ है. वैसे तोइस जीत में पूरी टीम का भरपूर योगदान रहा, लेकिन कुछ खिलाड़ियों ने बेहतरीनप्रदर्शन के बदौलत इस टूर्नामेंट में अपनी अमिट छाप छोड़ी है. और अब हम आपको ऐसे हीप्लेयर्स के बारे में बताएंगे.That Winning Feeling! 🙌 🙌Madhya Pradesh Captain Aditya Shrivastava receives the coveted Ranji Trophy 🏆from the hands of Mr Jayesh George, Honorary Joint Secretary, BCCI 👏 👏@Paytm |#RanjiTrophy | #Final | #MPvMUMScorecard ▶️ https://t.co/xwAZ13D0nP pic.twitter.com/qDX68IF5UT— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) June 26, 2022रजत पाटीदारIPL 2022 में धूम मचाने वाले रजत पाटीदार की शानदार फॉर्म इस सीज़न रणजी ट्रॉफी मेंभी जारी रही. रजत ने इस सीजन लगभग हर मैच में बेहतरीन बल्लेबाज़ी की. उन्होंनेफ़ाइनल मैच में बेहतरीन शतक जड़ टीम को पहली पारी में विशाल बढ़त दिलाने में मदद भीकी. रजत ने सेमीफाइनल की एक पारी को छोड़, हर पारी में 50+ का स्कोर बनाया. रजत नेनौ पारियों में कुल 658 रन बनाए. वो सरफ़राज़ खान के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वालेखिलाड़ी भी रहे. जिसमें फाइनल में खेली गई 122 रन की पारी भी शामिल है.🎥 Post #RanjiTrophy triumph 🏆 scenes, straight from the Madhya Pradeshdressing room. 👏 👏@Paytm | #Final | #MPvMUM pic.twitter.com/zR39YSFSLs— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) June 26, 2022यश दुबे2021-22 रणजी सीज़न के बीच में यश दुबे को ओपनर के तौर पर बल्लेबाज़ी करने का मौकामिला. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. वो लगातार अच्छी बल्लेबाज़ी करतेरहे. केरल के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में उन्होंने 289 रन की करियर बेस्ट पारीखेली. वहीं फाइनल मुकाबले में उन्होंने पहली पारी में 133 रन बना टीम को बड़ी बढ़तदिलाने का काम किया. दुबे ने पूरे सीज़न में दो शतकों के साथ 76.75 की औसत से कुल614 रन बनाए.कुमार कार्तिकेयकुमार कार्तिकेय के लिए ये सीज़न कमाल का रहा है. IPL 2022 में मुंबई इंडियंस केलिए बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले इस खिलाड़ी ने रणजी में भी कमाल का प्रदर्शन किया.रणजी नॉकआउट में उन्होंने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. पंजाब केख़िलाफ़ क्वॉर्टर-फ़ाइनल में कार्तिकेय ने छह और सेमीफाइनल में बंगाल के खिलाफ कुलपांच विकेट हासिल किया. कार्तिकेय ने इस सीज़न कुल 32 विकेट निकाले और सीज़न मेंदूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ रहे.अक्षत रघुवंशी18 साल के इस खिलाड़ी को इस सीज़न MP की खोज माना जाता है. अक्षत ने इस सीज़न पांचमैच की कुल छह पारियों में 295 रन बनाए. इसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं.बंगाल के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने 63 रन बनाए थे. उनकी इसी पारी ने मोमेंटमचेंज किया था.𝐂. 𝐇. 𝐀. 𝐌. 𝐏. 𝐈. 𝐎. 𝐍. 𝐒! 🏆Congratulations to Madhya Pradesh - the @Paytm #RanjiTrophy 2021-22 winners. 👏👏#Final | #MPvMUM pic.twitter.com/fUMcSIgHS9— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) June 26, 2022गौरव यादवआवेश खान के भारतीय टीम में चुने जाने के बाद गौरव यादव के कंधों पर इस सीज़न बड़ीज़िम्मेदारी थी. जिसका गौरव ने बखूबी फायदा उठाया. मध्य प्रदेश के लिए गौरवसर्वाधिक विकेट लेने वाले तेज़ गेंदबाज़ रहे और ओवरऑल चौथे सबसे ज्यादा विकेट हासिलकरने वाले गेंदबाज़ रहे. गौरव ने पांच मैच में कुल 23 विकेट हासिल किए.शुभम शर्मारजत पाटीदार और यश दुबे की तरह ही शुभम शर्मा ने भी इस सीज़न 76 की औसत से 608 रनबनाए. इसमें कुल चार शतक शामिल हैं. शुभम ने गुजरात के ख़िलाफ़ 92 रन के साथ सीज़नकी शुरुआत की और फाइनल में शतक के साथ इस सीजन को समाप्त किया. शुभम ने फाइनल मेंयश दुबे के साथ 222 रन जोड़कर मुंबई को बैकफुट पर धकेला. इस मैच में शुभम ने 116रना की धाकड़ पारी खेली.