The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • WWE Wrestler Drew McIntyre seen working out wearing Vaibhav Sooryavanshi Jersey

वैभव का क्रेज WWE तक! रेसलर ड्रू मैकइंटायर ने वैभव की जर्सी पहन 'उठाया लोहा'

IPL 2026 : Vaibhav Sooryavanshi ने पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना ली है. स्कॉटिश मूल के रेसलर Drew McIntyre ने उनकी जर्सी पहनकर जिम में वर्कआउट करते वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की.

Advertisement
pic
28 मई 2026 (अपडेटेड: 27 मई 2026, 04:09 AM IST)
Vaibhav Sooryavanshi, IPL 2026, Drew McIntyre
ड्रू मैकइंटायर ने वैभव सूर्यवंशी की जर्सी पहनकर वीडियो शेयर किया. (फोटो-Screengrab/PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) दुनिया के लिए एक इंस्पिरेशन बन रहे हैं. महज 15 साल की उम्र में वैभव ने बैटिंग का ऐसा मुजायरा पेश किया है. पूरी क्रिकेट फ्रैटरनिटी की जुबां पर सिर्फ एक नाम है. क्रेज ऐसा कि वर्ल्ड क्रिकेट के इतर भी वैभव के फॉलोअर्स बढ़ रहे हैं. इसमें एक नाम WWE रेसलर ड्रू मैकइंटायर का भी है. ड्रू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया.

निकनेम के पीछे की कहानी

ड्रू अपने हालिया पोस्ट में जिम में वर्कआउट करते नज़र आ रहे हैं. एक चीज जिसने सबकी नज़र उस पोस्ट की ओर खींची, वो थी उनकी जर्सी. ड्रू इस वीडियो में वैभव की नंबर 3 जर्सी पहने वर्कआउट करते नज़र आ रहे हैं. उन्होंने इस पोस्ट का कैप्शन दिया है, ‘द चूजन वन’. माने वो जो चुना गया हो. भविष्य हो. वैभव सच में वो चूजन वन हैं.

वैसे ये निकनेम ड्रू को WWE के चेयरमैन मैक्मोहन ने ही दी थी. वो उन्हें फ्यूचर स्टार जो मानते थे. ऐसा ही अब ड्रू को वैभव के लिए लगता है. वो सही भी तो हैं. वैभव इस सीजन जिस तरह बैटिंग कर रहे हैं, फ्यूचर नहीं, करंट स्टार भी वही हैं. वैसे ये पोस्ट ड्रू ने सनराइजर्स हैदराबाद के ख‍िलाफ एलिमिनेटर मुकाबले से पहले किया था.

लेकिन, एलिमिनेटर में वैभव ने अपनी जाबांज बैटिंग से उनकी इस बात को भी सच कर दिखाई है. वैभव सिर्फ एक शॉट से चूक गए. वरना गेल का सबसे तेज IPL शतक का रिकॉर्ड टूटने से कोई नहीं रोक सकता था. वैसे ये रिकॉर्ड न सही, पर वैभव ने गेल का एक रिकॉर्ड तो 27 मई को जरूर तोड़ दिया.

ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी की जर्सी नंबर 03 धोनी-कोहली-रोहित की लीग में शामिल!

गेल के छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा

वैभव एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बैटर बन गए हैं. उन्होंने इस सीजन 15 मुकाबलों में कुल 65 छक्के लगा दिए हैं. इससे पहले, 2012 में ये कारनामा क्रिस गेल ने किया था. उन्होंने उस सीजन कुल 59 छक्के लगाए थे.

सनराइजर्स हैदराबाद के ख‍िलाफ वैभव अपने चिर परिचित अंदाज में दिखे. उन्होंने एलिमिनेटर मुकाबले को पूरी तरह से एकतरफा कर दिया. 29 गेंदों की पारी में वैभव ने 5 चौके और 12 छक्के लगाए. माने अगर सिर्फ बाउंड्रीज के स्कोर को भी देखें तो कुल 92 रन हो जाते हैं.

कमाल की बात ये है कि वैभव ने ये कारनामा सिर्फ इस मुकाबले में नहीं किया. उन्होंने इस सीजन अब तक 15 मुकाबलों में 680 रन बना लिए हैं. ऑरेंज कैप की रेस में वो सबसे आगे चल रहे हैं. वो भी जब वो 243 से ज्यादा के स्ट्रइाक रेट से उन्होंने पूरे सीजन बैटिंग की है.

वीडियो: आईपीएल में धमाल मचा रहे वैभव सूर्यवंशी को जल्दी ही मिल सकती है बड़ी खुशखबरी!

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()