"विराट, बाबर, विलियमसन से इसलिए बेहतर हैं रोहित"- वसीम अकरम की बात कितनी सही?
नीदरलैंड्स के खिलाफ World Cup 2023 मैच में Rohit sharma ने धुआंधार बैटिंग की. जिसके बाद पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम ने उनकी जमकर तारीफ की.
.webp?width=210)
भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल (World Cup 2023) में पहुंच चुकी है. 9 में से सभी 9 लीग मैच जीतकर. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती मुकाबले को जीतने वाली टीम इंडिया ने नीदरलैंड्स को हराकर लीग स्टेज में अपने अभियान का अंत किया. इंडियन टीम ने इस मुकाबले को 160 रन्स के बड़े अंतर से जीता. इस मैच में भी इंडियन कैप्टन रोहित शर्मा (Rohit sharma) ने धुआंधार बैटिंग की. जिसके बाद पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम (Wasim Akram) और शोएब मलिक ने उनकी जमकर तारीफ की.
दरअसल, 12 नवंबर को खेले गए मैच में इंडियन टीम ने पहले बैटिंग की. टीम ने 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 410 रन बनाए. रोहित शर्मा ने शुभमन गिल के साथ मिलकर ओपनिंग विकेट के लिए 11.1 ओवर में ही 100 रन जोड़ डाले. रोहित ने 54 गेंद पर 61 रन की तेज पारी खेली. रोहित की इस धुआंधार बैटिंग अप्रोच से वसीम अकरम काफी प्रभावित नजर आए. उन्होंने एक पाकिस्तानी टीवी शो के दौरान कहा,
‘मुझे नहीं लगता कि इस समय रोहित जैसा कोई प्लेयर दुनिया में है. हम विराट कोहली, जो रूट, केन विलियमसन और बाबर आजम की बात करते हैं लेकिन रोहित शर्मा सबसे अलग हैं. वो बैटिंग को आसान बना देते है. कोई भी बॉलिंग अटैक हो या कोई भी सिचुएशन हो, रोहित बड़े आराम से शॉट मारते हैं. रोहित शर्मा आते ही गेम का टेपो चेंज कर देते हैं’
ये भी पढ़ें: IND vs NED: इस बार किसे मिला बेस्ट फील्डर वाला अवॉर्ड? अनाउंसमेंट का तरीका एकदम स्पेशल
वहीं अकरम के अलावा पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शोएब मलिक ने भी रोहित शर्मा की तारीफ की. उन्होंने कहा,
‘रोहित ऐसे बैटर हैं कि 5 बॉलर जो विपक्षी टीम में होते हैं, तो वह सभी पांचों को पीटते हैं. वसीम भाई ने जो बाकी नाम लिए वो पांचों को नहीं मारते हैं . वो तीन को मारते हैं, छठे और सातवें को मारते हैं. वो इस तरह से बॉलर्स की कुटाई करते हैं, जैसे कभी स्कूल में किसी सब्जेक्ट के टीचर पीटा करते थे.'
रोहित की बात करें तो उन्होंने वर्ल्ड कप 2023 में 9 मैच में 55.88 की औसत से 503 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 121.49 का रहा है. फैन्स को उम्मीद है कि रोहित आने वाले मैचों में भी इसी तरह से बल्लेबाजी करेंगे.
वीडियो: रोहित शर्मा की बैटिंग पर कोच राहुल द्रविड़ ने विश्व कप 2023 सेमीफाइनल से पहले क्या बताया?

