The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • World Cup 2023 Suryakumar yadav selected best fielder IND vs NED

IND vs NED: इस बार किसे मिला बेस्ट फील्डर वाला अवॉर्ड? अनाउंसमेंट का तरीका एकदम स्पेशल

IND vs NED मैच में बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड सूर्यकुमार यादव को मिला. हर बार की तरह इस बार भी बेहद अलग अंदाज में बेस्ट फील्डर के नाम का अनाउंसमेंट किया गया

Advertisement
pic
13 नवंबर 2023 (अपडेटेड: 13 नवंबर 2023, 11:05 AM IST)
World Cup, IND vs NZ, Suryakumar yadav
इस बार एक नए प्लेयर को मिला बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड (Twitter/BCCI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) में इंडियन क्रिकेट टीम का भौकाल बना हुआ है. टीम लीग स्टेज में सभी 9 मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. 12 नवंबर को नीदरलैंड्स के खिलाफ हुए मुकाबले को 160 रन्स से जीत टीम ने लीग स्टेज में अपने शानदार अभियान को समाप्त किया.

इस मैच में आसान जीत मिलने के बाद बारी थी BCCI की तरफ से शेयर किए जाने वाले उस मजेदार वीडियो की, जिसका इंतजार फ़ैन्स को हमेशा रहता है. इंडियन टीम के बेस्ट फील्डर (Best Fielder) वाला. कभी स्पाइडर कैम से तो कभी बग कैमरे के जरिए प्लेयर का नाम अनाउंस किया जाता है. और हर बार की तरह इस बार भी बेहद अलग अंदाज में बेस्ट फील्डर के नाम का अनाउंसमेंट किया गया. इस बार भी अंदाज दिल जीतने वाला रहा. जिसका वीडियो  BCCI ने रिलीज़ कर दिया है. ये अवॉर्ड मिला सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को.

चार प्लेयर शॉर्टलिस्ट

दरअसल, नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में भी इंडियन टीम की फील्डिंग काफी शानदार रही. और इस वजह से बेस्ट फील्डर को लेकर इस बार भी कई दावेदार रहे. इस मैच के बाद फील्डिंग कोच टी दिलीप ने तीन खिलाड़ियों को इस मेडल के लिए शॉर्ट लिस्ट किया. उनमें सूर्यकुमार यादव के अलावा रविंद्र जडेजा और केएल राहुल का नाम था. आखिरकार ये अवॉर्ड गया सूर्यकुमार यादव की झोली में. टी दिलीप ने सूर्या को लेकर कहा कि वो हमेशा बैटल के लिए तैयार रहते हैं.

ग्राउंड्समैन के जरिए अनाउंसमेंट

इस बार फील्डिंग कोच ने शॉर्टलिस्ट प्लेयर्स के नाम का अनाउंसमेंट ड्रेसिंग रूम में नहीं बल्कि ग्राउंड पर लगे बिग स्क्रीन के जरिए किया. मैदान पर तीनों शॉर्टलिस्ट खिलाड़ी के साथ टीम के सभी सदस्य भी मौजूद थे. जिसके बाद फील्डिंग कोच ने मैदान पर मौजूद ग्राउंडसमैन की तरफ इशारा किया. जहां पर 5 ग्राउंडसमैन अपने हाथ में एक-एक अक्षर का कार्ड होल्डर लेकर खड़े थे. फील्डिंग कोच के इशारा करने के बाद बारी बारी से उन्होंने अपने कार्ड होल्डर को ऊपर की तरफ दिखाया. जिसमें SURYA लिखा हुआ था. 

ये पहला मौका है जब सूर्यकुमार यादव को ये अवॉर्ड मिला है. अब तक इस अवॉर्ड को केएल राहुल और श्रेयस अय्यर दो-दो बार जबकि रोहित शर्मा, विराट कोहली, शार्दूल ठाकुर और रविंद्र जडेजा एक-एक बार जीत चुके हैं. 

Advertisement

Advertisement

()