The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • world cup 2023 ravi shastri slams shaheen shah afridi in ind vs pak match

शाहीन शाह अफरीदी के लिए रवि शास्त्री ने ऐसा कुछ बोला है, वो जल्दी नहीं भूलेंगे!

World cup मैच में कम टोटल बनाने के बाद पाकिस्तान को शाहीन शाह अफरीदी से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन वो भी कुछ खास नहीं कर पाए.

Advertisement
pic
15 अक्तूबर 2023 (अपडेटेड: 15 अक्तूबर 2023, 05:17 PM IST)
Ravi shastri, shaheen shah, world cup
रवि शास्त्री ने शाहीन अफरीदी की क्लास लगाई (PTI/Twitter)
Quick AI Highlights
Click here to view more

इंडिया के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच (World cup) में पाकिस्तान की बॉलिंग अटैक काफी साधारण दिखी. न तो पेस अटैक में शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen shah afridi), हारिस रउफ और हसन अली की तिकड़ी कोई कमाल दिखा पाई. और न ही स्पिन में शादाब खान और मोहम्मद नवाज की जोड़ी कुछ खास कर पाई. मैच में पाकिस्तानी टीम अपने स्टार पेसर नसीम शाह को काफी हद तक मिस करती दिखाई दी. कम टोटल बनाने के बाद टीम को मैच में शाहीन शाह अफरीदी से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन वो भी कुछ खास नहीं कर पाए. ऐसे में इंडियन टीम के पूर्व कोच और कमेंटेटर रवि शास्त्री (Ravi shastri) ने उनकी जमकर क्लास लगाई है.

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में कमेंट्री कर रहे शास्त्री ने कहा है कि शाहीन अफरीदी को बढ़ा-चढ़ाकर पेश नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा,

''लोग मुझे कहते हैं कि पाकिस्तान का बोलिंग अटैक जबरदस्त है. लेकिन वो नकली बात है भाई. ये जबरदस्त बॉलिंग अटैक नहीं है. ये बात आपको मानना पड़ेगा. जब नसीम शाह नहीं खेल रहे हैं और पाकिस्तान का स्पिन अटैक ऐसा (भारत के खिलाफ मैच की तरह) है. शाहीन शाह अफरीदी कोई वसीम अकरम नहीं है.''

शास्त्री ने आगे बताया,

‘’वो नई गेंद डाल सकते हैं. वो विकेट्स निकाल सकते हैं, वो एक अच्छे बोलर हैं. लेकिन उनको इतना ज्यादा भी चढ़ाने की कोई जरूरत नहीं है. जब ठीक ठाक है तो बोलना चाहिए वो ठीक ठाक है, बढ़ा- चढ़ा कर नहीं बताना चाहिए कि वो जबरदस्त है. ऐसा नहीं है और ये बात आपको माननी पड़ेगी.”

ये भी पढ़े: भारत के खिलाफ पाकिस्तान की करारी हार पर वहां की मीडिया में क्या-क्या लिखा गया?

बात शाहीन शाह अफरीदी की करें तो उन्होंने भारत के खिलाफ मैच में 6 ओवर में दो विकेट तो लिए, लेकिन 36 रन भी लुटाए. शाहीन ने पहले शुभमन गिल और फिर रोहित शर्मा का विकेट लिया. हालांकि उनकी गेंद को खेलने में इंडियन प्लेयर्स को कुछ खास दिक्कत नहीं आई. वर्ल्ड कप में शाहीन ने अब तक तीन मैच खेले हैं. उनके नाम कुल 4 विकेट्स है. उनका औसत 34.75 है और इकॉनमी 6.32 की रही है.

नसीम शाह हुए थे चोटिल

वहीं नसीम शाह की बात करें तो एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान नसीम शाह चोटिल हो गए थे. इसके बाद उन्हें टूर्नामेंट को बीच में छोड़ना पड़ा था. डॉक्टरों की रिपोर्ट के मुताबिक, नसीम शाह का वर्ल्ड कप तक फिट हो पाना संभव नहीं था. ऐसे में उनकी जगह हसन अली को टीम में शामिल करना पड़ा.

Advertisement

Advertisement

()