भारत के खिलाफ पाकिस्तान की करारी हार पर वहां की मीडिया में क्या-क्या लिखा गया?
खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर पाकिस्तानी मीडिया ने टीम की क्लास लगाई है.
.webp?width=210)
वर्ल्ड कप 2023 के हाई वोल्टेज मैच में भारत ने पाकिस्तान (IND vs PAK) को हरा दिया. इंडियन टीम ने इस एकतरफा मैच में 7 विकेट से जीत हासिल की. मैच में भारत ने पाकिस्तानी टीम को हर डिपार्टमेंट में पछाड़ दिया. जीत के साथ वर्ल्ड कप इतिहास में इंडियन टीम ने पाकिस्तान पर 8-0 की बढ़त हासिल कर ली. साथ ही प्वाइंट्स टेबल में भी इंडियन टीम टॉप पर पहुंच गई. मैच में टीम के प्रदर्शन को लेकर पाकिस्तानी मीडिया संस्थानों (Pakistan media) ने टीम की क्लास लगाई है. कई न्यूज चैनल और वेबसाइट ने पाकिस्तान को अपने खेल में सुधार करने की नसीहत दी है.
पाकिस्तानी अखबार डॉन ने शीर्षक दिया है,
भारत से हार के बाद पाकिस्तान को अभी कई और लड़ाई लड़नी है
अखबार में छपी खबर में लिखा गया है कि जब बल्लेबाजी की बात आती है, तो पाकिस्तान बाबर और मोहम्मद रिजवान पर निर्भर रहता है. या फिर अपनी गेंदबाज़ी पर. टीम का मिडिल ऑर्डर कई मौकों पर फ्लॉप हो जाता है. ये एक ऐसा अप्रोच है जो आपको T20I मैच तो जीता सकता है लेकिन बड़े फॉर्मेट में आपको सफलता नहीं मिलेगी. वर्ल्ड कप के बाद पाकिस्तान टीम को इस पर काफी फोकस करने की जरूरत है.
ये भी पढ़ें: भारत के खिलाफ पाकिस्तान एकतरफा मैच हारा तो फैन्स बुरी तरह भड़के, बोले- ''मैं ही पागल हूं जो...
वहीं, एक और अंग्रेजी अखबार ‘पाकिस्तान टुडे’ ने हेडिंग दी है,
भारत ने पाकिस्तान को वर्ल्ड कप मैच में 7 विकेट से रौंद दिया
अखबार में छपी खबर में मैच रिपोर्ट के साथ-साथ इस बात का जिक्र भी किया गया है कि वीजा नहीं मिलने के कारण कई पाकिस्तानी फैन्स इंडिया नहीं जा सके. ये भी लिखा गया है मैच के आसपास के दिनों में अहमदाबाद में होटल की कीमत 70 हजार रुपये तक पहुंच गई थी. और बेताब फैन्स ने होटल नहीं मिलने पर हॉस्पिटल रुम को बुक कर लिया.
वहीं द फ्राइडे टाइम्स ने हेडिंग दी है,
भारत ने पाकिस्तान को आसानी से रौंदते हुए वर्ल्ड कप में अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं
इस खबर में आगे लिखा गया है कि इंडियन टीम पाकिस्तान पर बैटिंग और बॉलिंग दोनों डिपार्टमेंट में हावी रही. अब पाकिस्तानी टीम को लेकर कई सवाल हैं, जिनके जवाब उनके पास नहीं है. अखबार में पाकिस्तानी टीम के विकेट्स के पतझड़ को डिजास्टर बताया गया है.
जबकि जियो न्यूज की वेबसाइट ने हेंडिंग दी है,
एक बार फिर पाकिस्तान टीम इंडिया को नहीं हरा पाई
इस खबर में लिखा गया है कि भारत ने हर डिपार्टमेंट में पाकिस्तान को पछाड़ दिया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया और आर्च राइवल के खिलाफ वर्ल्ड कप रिकॉर्ड को 8-0 कर दिया.
पाकिस्तान को इस वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ पहली हार मिली है. वहीं भारत ने अब तक अपने तीनों मैच जीत लिए हैं. भारतीय टीम के लिए हीरो रहे जसप्रीत बुमराह और कप्तान रोहित शर्मा. बुमराह को उनकी शानदार बॉलिंग के लिए प्लेयर ऑफ दी मैच का अवॉर्ड भी मिला. भारतीय टीम के लिए ये जीत इसलिए भी ख़ास है, क्योंकि भारत ने वर्ल्ड कप में दूसरी बार पाकिस्तान को अपनी ज़मीन पर हराया.
वीडियो: जसप्रीत बुमराह की ये ‘दो बॉल’ पाकिस्तानी कभी नहीं भूलेंगे!

