The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • World Cup 2023 Rahul dravid admits there will be more pressure in IND vs NZ match

वर्ल्ड कप 2023: सेमीफाइनल से पहले कोच राहुल द्रविड़ की बात सुन फैन्स नर्वस हो जाएंगे

World Cup 2023 में IND vs NZ के बीच सेमीफाइनल मुकाबला होगा. इस मैच को लेकर कोच राहुल द्रविड़ ने बयान दिया है.

Advertisement
pic
13 नवंबर 2023 (अपडेटेड: 13 नवंबर 2023, 04:32 PM IST)
Rahul Dravid, World Cup 2023, IND vs NZ
सेमीफाइनल से पहले राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान (PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

इंडियन क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023 Semifinal) के सेमीफाइनल मुकाबले की तैयारियों में जुटी हुई है. टीम लीग स्टेज में सभी 9 मुकाबले जीत चुकी है. बुधवार, 15 नवंबर को न्यूजीलैंड (IND vs NZ) से होने वाले मुकाबले के लिए इंडियन टीम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहेगी. हालांकि बेहतरीन तैयारी और फॉर्म के बावजूद मनोवैज्ञानिक दबाव होने से इनकार नहीं किया जा सकता. इस हाई वोल्टेज मैच को लेकर टीम के कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने भी माना है कि मैच से थोड़ा दबाव तो रहेगा ही.

इंडियन टीम ने लीग स्टेज में अपने ज्यादातर मुकाबलों में आसानी से जीत हासिल की. 12 नवंबर को खेले गए आखिरी लीग मैच में इंडियन टीम ने नीदरलैंड्स को 160 रन के बड़े अंतर से हरा दिया. लेकिन अब जो सामने चुनौती है, वो न्यूजीलैंड की है. वही टीम जो पिछले विश्व कप के सेमीफाइनल में ही इंडियन टीम का सपना चकनाचूर कर चुकी है. अब एक बार फिर वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला कीवी टीम से है. जाहिर है इस बार टीम कोई गलती नहीं करना चाहेगी.

इस मुकाबले से पहले राहुल द्रविड़ ने कहा कि सेमीफाइनल में अलग तरीके का दवाब होने वाला है. उन्होंने कहा,

''मुझे लगता है कि ये कहना सही नहीं होगा कि ये सिर्फ एक मैच है, ये सेमीफाइनल मुकाबला है जिसकी अपनी अहमियत है. हालांकि हमारा तरीका इस मुकाबले को लेकर भी बिल्कुल नहीं बदलने वाला है. हम सभी को पता है कि ये एक नॉकआउट मैच है और हमें इस बात को जरूर स्वीकार करना चाहिए कि सेमीफाइनल मैच का थोड़ा दबाव तो होगा ही. आप जो कर सकते हैं वो है अपनी सर्वश्रेष्ठ तैयारी करना, और हम ऐसा कर रहे हैं.''

ये भी पढ़ें: IND vs NED: इस बार किसे मिला बेस्ट फील्डर वाला अवॉर्ड? अनाउंसमेंट का तरीका एकदम स्पेशल

द्रविड़ ने आगे कहा,

‘’अब तक हमारे ऊपर जो दवाब आया है, उसका हमनें सही तरीके से सामना किया है. इससे हमें काफी कॉन्फिडेंस भी मिला है. ऐसे में हम जिस तरह से ट्रेनिंग कर रहे हैं, उसमें कोई और बदलाव नहीं करने वाले हैं. मैं आने वाले मैच को लेकर काफी कॉन्फिडेंट हूं. और पूरी टीम उत्साह और ऊर्जा से भरी हुई है.''

इससे पहले इंडियन टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने भी न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा,

‘’वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल को बीते चार साल हो चुके हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ तब से हमने कई बाइलेट्रल सीरीज़ खेली हैं. इंडियन कंडीशन से दोनों टीम्स भली-भांति परिचित हैं. लेकिन हमारी तैयारी काफी अच्छी है. हमने पूरे टूर्नामेंट के दौरान बेहतरीन खेल दिखाया है और सेमीफाइनल में भी इसे बरकरार रखने की कोशिश होगी.''

बताते चलें कि वर्ल्ड 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने रोमांचक मुकाबले में इंडियन टीम को 18 रन से हरा दिया था. लेकिन इस बार मुकाबला भारत की सरजमीं पर हो रहा है. साथ ही टीम का फॉर्म भी कमाल का रहा है. वो इन सभी फैक्टर्स का फायदा उठाते हुए बेहतर खेल से न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में जाना चाहती है.

वीडियो: अफगानिस्तान को हराने वाली पारी खेलने के बाद ग्लेन मैक्सवेल ये क्या कह गए

Advertisement

Advertisement

()