The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • World cup 2023 mohmmad kaif says hardik pandya should play ahead of mohammed shami

'पंड्या के आने पर ये बाहर... ' मोहम्मद कैफ ने बता दिया हार्दिक की वापसी पर कौन नहीं खेलेगा?

World cup में हार्दिक पंड्या की वापसी पर किसे टीम से बाहर किया जाएगा? इसको लेकर पूर्व इंडियन क्रिकेटर Mohammad kaif ने बेबाक राय रखी है.

Advertisement
pic
25 अक्तूबर 2023 (अपडेटेड: 25 अक्तूबर 2023, 10:48 AM IST)
Hardik pandya, world cup, mohammed shami
चोट से उबर रहे हैं हार्दिक पंड्या (AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

वर्ल्ड कप 2023 (World cup) में इंडियन टीम अपने शुरुआती पांचों मुकाबले जीत चुकी है. अब तैयारी हो रही है, 29 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले की. जिसे जीतकर इंडियन टीम की कोशिश सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की करने की होगी. हार्दिक पंड्या (Hardik pandya) चोटिल हैं और अगर वो फिट हो जाते हैं तो क्या उन्हें इस मैच में मौका मिलेगा? और उनकी जगह किसे बाहर बैठना होगा? इसको लेकर पूर्व इंडियन क्रिकेटर मोहम्मद कैफ (Mohammad kaif) ने बेबाक राय रखी है.

बांग्लादेश के खिलाफ चोटिल हुए हार्दिक पंड्या फिलहाल NCA में चोट से उबर रहे हैं. ऐसे में मोहम्मद कैफ का मानना है कि अगर हार्दिक पंड्या चोट से उबर जाते हैं तो उन्हें सीधा टीम में शामिल किया जाना चाहिए. उन्होंने साउथ अफ्रीका-बांग्लादेश मैच में स्टार स्पोर्ट्स पर कमेंट्री के दौरान कहा,

‘मुझे लगता है कि कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ को एक फिक्सड टेम्पलेट के साथ जाना चाहिए. मोहम्मद शमी कभी भी टीम के प्लान का हिस्सा नहीं रहे थे. अगर हार्दिक पंड्या फिट हो जाते हैं तो उन्हें प्लेइंग इलेवन का हिस्सा यकीनन होना चाहिए.’

कैफ के मुताबिक हार्दिक के आने पर शार्दुल ठाकुर भी वापसी करेंगे. जबकि मोहम्मद शमी और सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना होगा.

ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के बाद रोए थे बाबर आजम? इस क्रिकेटर ने तो सब बता दिया

अकरम ने हार्दिक का आराम की दी सलाह

इससे पहले दिग्गज पाकिस्तानी बॉलर वसीम अकरम ने इंडियन टीम मैनेजमेंट को हार्दिक पंड्या को इंग्लैंड के खिलाफ नहीं खिलाने की सलाह दी थी. उन्होंने स्पोर्ट्सकीड़ा से बात करते हुए कहा,

''हार्दिक पंड्या के नहीं होने के बाद भी टीम इंडिया का स्क्वॉड अच्छा है. अगर वो फिट हैं तो बहुत अच्छी बात है. लेकिन शमी को ड्रॉप करना काफी मुश्किल है. मेरे हिसाब से टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ हार्दिक को खिलाने का रिस्क नहीं लेना चाहिए. हैमस्ट्रिंग इंजरी में ऐसा होता है कि शुरुआत में आप अच्छा महसूस करते हैं, लेकिन मैच में आपकी मांसपेशियां खिंच सकती हैं. इसलिए हार्दिक को 100 फीसदी ठीक होने दें और फिर आप उन्हें खिला सकते हैं.''

हार्दिक पंड्या की बात करें तो बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए वो चोटिल हो गए थे. वो बॉलिंग के समय गेंद को रोकने के प्रयास में चोटिल हुए थे. फिलहाल उनकी वापसी को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं. हार्दिक के चोटिल होने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ शमी को उतारने का फैसला किया गया, जो सही साबित हुआ. शमी ने 10 ओवरों में 54 रन देकर 5 विकेट चटकाए. शानदार प्रदर्शन के लिए शमी को 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया था.

वीडियो: वसीम अकरम और शोएब अख्तर ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर क्या-क्या खोल दिया?

Advertisement

Advertisement

()