अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के बाद रोए थे बाबर आजम? इस क्रिकेटर ने तो सब बता दिया
World Cup में कप्तानी को लेकर Babar azam कई पूर्व क्रिकेटर्स के निशाने पर हैं. मोहम्मद युसुफ के मुताबिक अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के बाद बाबर आजम रोते हुए दिखे थे. उन्होंने और क्या-क्या बताया?
.webp?width=210)
अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तानी (AFG vs PAK) टीम की हार को दो दिन हो चुके हैं. लेकिन इस मैच को लेकर चर्चा लगातार जारी है. फ़ैन्स से लेकर पूर्व क्रिकेटर्स तक सभी टीम को लेकर सवाल उठा रहे हैं. खासकर, बाबर आज़म (Babar azam) अपनी कप्तानी को लेकर कई पूर्व क्रिकेटर्स के निशाने पर हैं. इसी बीच पाकिस्तानी दिग्गज मोहम्मद युसुफ (Mohammad Yusuf) ने पाकिस्तानी कप्तान को लेकर बड़ा खुलासा किया है.
मोहम्मद युसुफ के मुताबिक अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के बाद बाबर आजम रोते हुए दिखे थे. मोहम्मद यूसुफ ने एक पाकिस्तानी टीवी शो पर कहा,
"मैंने सुना कि अफगानिस्तान के खिलाफ हार के बाद बाबर आजम रोए थे. टीम की हार में सिर्फ बाबर की गलती नहीं है, इसमें पूरी टीम और मैनेजमेंट शामिल है. इस कठिन समय में हम बाबर आजम के साथ हैं और पूरा देश उनके साथ है.''
ये भी पढ़ें: ‘4 साल हो गए लेकिन…’ अब दिग्गजों ने बाबर की कप्तानी पर सवाल उठा दिए
बाबर ने क्या कहा?दरअसल, अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में मिली हार के बाद बाबर आजम काफी निराश दिखाई दिए थे. उन्होंने खुद स्वीकार किया कि उनकी टीम ने अच्छा खेल नहीं दिखाया. हार के बाद बाबर ने कहा,
''इस हार से हम बेहद निराश हैं. हमारी टीम ने अच्छा स्कोर बनाया था, लेकिन हमारे गेंदबाजों ने निराश किया. अगर आप किसी एक भी डिपार्टमेंट में अच्छा नहीं करेंगें तो मैच हारने के पूरे-पूरे आसार होते हैं. अफगानिस्तान ने हमारी टीम को तीनों डिपार्टमेंट में पछाड़ दिया. इस कारण वह जीत के हकदार हैं. अफगान बल्लेबाज हमारे गेंदबाजों के खिलाफ आसानी से रन बनाते रहे, चौके लगते रहे, जिसका हमें खामियाजा भुगतना पड़ा. हमारी टीम अच्छी क्रिकेट नहीं खेल पा रही है. खासकर, गेंदबाजी और फील्डिंग में. लेकिन हम आगे आने वाले मैचों में चीजों को बेहतर करने की कोशिश करेंगे.''
बताते चलें कि इंडिया, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान से लगातार मैच हारकर पाकिस्तानी टीम मुश्किल में फंस चुकी है. और टीम के लिए सेमीफाइनल तक का सफर काफी मुश्किल हो गया है. पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में चार और लीग मैच खेलने हैं. उनका अगला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ है. जबकि बाकी तीन मैच बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ. और टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इन सभी मुकाबलों में जीत हासिल करनी होगी.
ये भी पढ़ें:- वसीम अकरम ने यूज़ किया जाति सूचक शब्द, सोशल मीडिया पर उठे सवाल!
वीडियो: वसीम अकरम और शोएब अख्तर ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर क्या-क्या खोल दिया?

