'हमने कर ली है प्लानिंग...' सेमीफाइनल से पहले न्यूजीलैंड के बॉलर ने इंडियन टीम को क्या चेतावनी दी?
World Cup 2023 के पहले सेमीफाइनल में 15 नवंबर को IND vs NZ मैच होगा. इस मुकाबले से पहले Lockie Ferguson ने टीम इंडिया को वॉर्निंग दी है. जब रोहित-विराट सबका बल्ला चल रहा, तो इस चेतावनी के क्या मायने हैं?

इंडियन क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) के सेमीफाइनल मुकाबले में जुटी हुई है. 15 नवंबर को न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के खिलाफ होने वाले मुकाबले में इंडियन टीम कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में इंडियन टीम पिछले वर्ल्ड कप की हार का बदला लेने मैदान में उतरेगी. हालांकि इस बड़े मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड के पेसर लॉकी फर्ग्यूसन (Lockie Ferguson) ने इंडियन टीम को चेतावनी दी है.
लॉकी फर्ग्यूसन के मुताबिक न्यूजीलैंड ने मैच के दौरान टॉस जीतने और हारने दोनों को लेकर प्लान बनाया हुआ है. उन्होंने कहा,
ये भी पढ़ें: 'उसने पाकिस्तान को नंबर वन... ', कपिल देव ने ऐसी बात बोली कि बाबर आजम की कप्तानी बच जाएगी?
फर्ग्यूसन ने साथ ही कहा हमें मैच के दौरान किसी भी ओवर में इंडियन टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोकना होगा. उन्होंने कहा,
फर्ग्यूसन ने आगे कहा,
बताते चलें कि इंडियन टीम लीग स्टेज में टॉप पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंची है. जबकि न्यूजीलैंड की टीम ने चौथे नंबर पर रहते हुए सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है. साल 2019 वर्ल्ड कप में हुए सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 18 रन से हराया था. ऐसे में इस बार इंडियन टीम अपने होम ग्राउंड पर उस हार का बदला लेने की कोशिश करेगी.
वीडियो: रोहित शर्मा जैसा कमाल धोनी, गांगुली, द्रविड़ भी नहीं कर पाए

.webp?width=60)

