The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • world cup 2023 India net run rate kl rahul missed century vs australia

केएल राहुल अगर सेंचुरी मार देते तो टीम इंडिया को एक तगड़ा फायदा हो जाता!

World cup 2023 में एक बेहतरीन शॉट के चलते राहुल शतक बनाने से चूक गए. और ऐसे में इंडियन टीम को भी बड़ा नुकसान हो गया.

Advertisement
pic
9 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 10:08 AM IST)
KL Rahul, ind vs aus, world cup
केएल राहुल ने खेली शानदार पारी (PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

केएल राहुल (KL Rahul). वर्ल्ड कप 2023 (World cup 2023) में टीम इंडिया के पहले मैच के हीरो. राहुल ने मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ मिलकर इंडियन टीम को ना सिर्फ मुश्किल परिस्थिति से निकाला, बल्कि टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट से शानदार जीत भी दिला दी. हालांकि, राहुल के पास मैच में शतक बनाने का मौका था. लेकिन एक बेहतरीन शॉट के चलते राहुल शतक बनाने से चूक गए. और ऐसे में इंडियन टीम को भी नुकसान हो गया.

दरअसल, मैच में केएल राहुल 97 रन पर नाबाद लौटे. उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया. मैच को केएल राहुल (KL Rahul) ने ऑस्ट्रेलियन कैप्टन पैट कमिंस (Pat Cummins) को छक्का मारकर खत्म किया. जब राहुल ने सिक्स लगाया उस समय इंडियन टीम को जीत के लिए पांच रन की जरूरत थी. ऐसे में अगर राहुल पहले चौरा मारते तो मैच टाई हो जाता. उसके बाद एक छक्का मारकर ना सिर्फ राहुल मैच जीता देते, बल्कि उनकी सेंचुरी भी पूरी हो जाती. हालांकि, ऐसा नहीं हो पाया और इसका खामियाजा इंडियन टीम को नेट रन रेट में भी भुगतना पड़ा.

ये भी पढ़ें: केएल राहुल ने छक्का मार मैच जिताया, फिर दुखी होकर मैदान में क्यों बैठ गए?

पॉइंट्स टेबल की बात करें तो टीम इंडिया के दो अंक हैं. जबकि रन रेट +0.883 है. पॉइंट्स टेबल में इंडियन टीम पांचवें नंबर पर है. अगर राहुल पहले चौका और फिर छक्का मारते तो इंडियन टीम को नेट रन रेट में इसका फायदा पहुंचता और टीम का नेट रन रेट 0.960 का हो जाता. 

बात पॉइंट्स टेबल की करें तो बांग्लादेश +1.438 नेट रन रेट के साथ चौथे नंबर पर है. जबकि पाकिस्तान +1.620 के साथ तीसरे पायदान पर है. श्रीलंका के खिलाफ 102 रनों की बड़ी जीत हासिल करने के बाद दक्षिण अफ्रीका अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है. दक्षिण अफ्रीका का नेट रन रेट +2.040 है. वहीं पहले नंबर पर न्यूजीलैंड हैं. जिन्होंने पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को नौ विकेट से हराया था. न्यूजीलैंड ने इस मैच में 81 गेंद पहले जीत हासिल की थी. ऐसे में टीम +2.149  नेट रन रेट के साथ पहले नंबर है. जबकि इंग्लैंड की टीम -2.149 के रन रेट के साथ सबसे नीचे है. वहीं श्रीलंका -2.040 के नेट रन रेट के साथ नीचे से दूसरे पायदान पर है.

बताते चलें कि इंडियन टीम अपना अगला मुकाबला 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी. इंडियन टीम की कोशिश इस मुकाबले में बड़ी जीत हासिल कर पॉइंट्स टेबल में ऊपर आने की होगी.

Advertisement

Advertisement

()