The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • world cup 2023 basit ali slams pakistan captain babar azam for his poor strike rate

'बाबर आजम मैच विनर नहीं हैं', पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कप्तान पर बड़ा सवाल उठाया

पाकिस्तानी टीम के कप्तान Babar Azam दिग्गजों के निशाने पर हैं. इस बार पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली ने बाबर आजम पर निशाना साधा है.

Advertisement
pic
9 नवंबर 2023 (पब्लिश्ड: 04:10 PM IST)
Babar azam world cup, pakistan cricket team
बाबर आजम फिर निशाने पर. (तस्वीर- पीटीआई)
Quick AI Highlights
Click here to view more

वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023). पाकिस्तानी क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने की जद्दोजहद में लगी हुई है. एक समय टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो चुकी पाकिस्तानी टीम फिर से सेमीफाइनल की रेस में वापस आ गई है. वजह है न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले मुकाबले में मिली शानदार जीत. बावजूद इसके पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) दिग्गजों के निशाने पर हैं. इस बार पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली (Basit Ali) ने बाबर पर निशाना साधा है.

बाबर आजम ने इस वर्ल्ड कप के दौरान कुछ बड़ी पारियां खेली हैं. 8 मैच में उनके नाम 40.28 की औसत से कुल 282 रन हैं. इनमें 4 हाफ सेंचुरी भी शामिल हैं. हालांकि इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट महज 82.69 का रहा है. इस वजह से वो कई दिग्गजों के निशाने पर रहे हैं. इसमें नया नाम बासित अली का भी जुड़ गया है.

ये भी पढ़ें: इरफान पठान की ये बात सुन, पाकिस्तानी फैन्स उनके पीछे पड़ जाएंगे!

बासित अली ने लगाई लताड़

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने बाबर को लेकर कहा कि वो कोई मैच विनर नहीं हैं. उन्होंने पाकिस्तानी टीवी चैनल ARY न्यूज के एक प्रोग्राम में कहा,

‘बाबर आजम मैच विनर थोड़े ही हैं. वो अपनी इनिंग को बनाते हैं, वो पहले सेट होते हैं, फिर शॉट खेलते हैं और फिर पारी को फिनिश करते हैं. लेकिन वो कभी 40 बॉल्स में 100 नहीं करते. तो ये जो कॉन्सेप्ट हमारे यहां बना हुआ है ना कि वो मैच विनर है, वो है ही नहीं. पहले तो लोगों को मैच विनर का मतलब पता होना चाहिए. मैच विनर सईद अनवर हमारे साथ बैठे हैं, जो 15-20 ओवर खेलते थे, तो मैच को पूरा बदल देते थे.’

बासित अली ने आगे कहा,

‘फखर जमां हैं, वो मैच विनर हैं. फखर जो है, वो पूरी टीम को अपने बाजू पर लेकर चलते हैं. बाबर के लिए ये जुमला बोलना कि वो मैच विनर हैं, मेरे हिसाब से वो गलत है. लोगों को ये पता होना चाहिए कि वो मैच विनर नहीं बल्कि मैच को लेकर चलने वाला प्लेयर है.’

दरअसल बाबर आजम ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान कुछ अच्छी इनिंग्स तो खेली हैं, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट काफी स्लो रहा है. हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले मैच में बाबर आजम ने फखर जमान के साथ मिलकर अच्छा इंटेंट दिखाया था. ऐसे में देखना होगा कि बाबर आगे आने वाले मैचों में अपना अप्रोच चेंज करते हैं या नहीं.

वीडियो: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम: जिसकी हार पर 'ग़ुस्सा' ही उसकी सबसे बड़ी 'तारीफ़' है

Advertisement

Advertisement

()