'93 हजार ने सरेंडर किया था', भारतीय मुक्केबाज ने अफरीदी को आईना दिखाया, IPL और PSL का अंतर भी समझा दिया
Shikhar Dhawan के बाद अब विश्व मुक्केबाजी चैंपियंशिप में पदक विजेता भारतीय बॉक्सर Gaurav Bidhuri ने Shahid Afridi को निशाने पर लिया है. गौरव बिधुड़ी ने अफरीदी को 1971 के युद्ध की याद दिलाई है. और साथ ही IPL और PSL का अंतर भी समझाया है.

पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) को लेकर पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) के बयान पर भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी. और अब वर्ल्ड चैंपियंशिप में पदक विजेता बॉक्सर गौरव बिधुड़ी (Gaurav Bidhuri) ने उनको आईना दिखाया है. गौरव ने अफरीदी को साल 1971 के भारत-पाक युद्ध की याद दिलाई है. जिसमें पाकिस्तानी सैनिकों ने जान बचाने के लिए भारतीय सेना के सामने घुटने टेक दिए थे.
शाहिद अफरीदी ने समा टीवी को दिए इंटरव्यू में कहा था कि 8 लाख भारतीय सैनिक इस हमले को रोकने के लिए कुछ भी नहीं कर सके. इसके जवाब में गौरव बिधुड़ी ने कहा,
गौरव बिधुड़ी ने आगे कहा,
PSL और IPL में अंतर समझायाअफरीदी ने भारतीय क्रिकेटर्स पर निशाना साधते हुए खेल भावना की बात की थी. गौरव बिधुड़ी ने इसका जवाब देते हुए कहा,
गौरव बिधुड़ी ने आगे कहा,
ये भी पढ़ें - शाहिद अफरीदी बाज नहीं आए, धवन की बात पर कुछ ऐसा लिखा है, जवाब मिलना तय है
पहलगाम में हुआ आतंकवादी हमला साल 2019 में हुए पुलवामा हमले के बाद कश्मीर में हुआ सबसे घातक हमला है. पूरी दुनिया ने इस हमले की निंदा की है. और भारत ने इसके लिए पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों को जिम्मेदार ठहराया है.
वीडियो: शाहिद अफरीदी ने पहलगाम पर बयान दिया, दानिश कनेरिया ने बुरा सुना दिया

.webp?width=60)

