The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Wolvaardt punishes India again South Africa wins series

बैटिंग फिर फेल, महिला क्रिकेट टीम 4-1 से सीरीज हारी

लॉरा वोल्वार्ड्ट को भारत के बॉलर्स रोक नहीं पाए. 56 गेंदों पर नाबाद 92 रनों की पारी खेली. अफ्रीका की टीम 23 रनों से आखिरी मैच जीती.

Advertisement
pic
27 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 01:04 AM IST)
Wolvaardt punishes India again South Africa wins series
लॉरा वोल्वार्ड्ट ने पांच मैचों में कुल 330 रन बनाए. (फोटो- BCCI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम ने भारत को T20 सीरीज में 4-1 से हरा दिया. पांचवें और आखिरी मैच में लॉरा वोल्वार्ड्ट ने भारत के बॉलर्स को जमकर कूटा. उन्होंने नॉट आउट 92 रनों की शानदार पारी खेली और दक्षिण अफ्रीका को 23 रनों से जीत दिलाई.

वोल्वार्ड्ट की तेज पारी

बेनॉनी के मैदान पर खेले गए मैच की पिच थोड़ी धीमी थी. दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. वोल्वार्ड्ट ने शुरुआत से ही तेज पारी खेली.  पावरप्ले में उन्होंने 25 गेंदों पर 44 रन बना दिए. सातवें ओवर तक टीम का स्कोर बिना विकेट खोए 49 रन पहुंच गया था.

वोल्वार्ड्ट ने सिर्फ 30 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की. उनके साथ ओपनर सुने लूस भी खेल रही थीं, लेकिन श्री चरणी ने उन्हें आउट कर दिया. इसके बाद तजमिन ब्रिट्स और अन्य बैटर जल्दी-जल्दी आउट हो गए. दीप्ति शर्मा ने दो महत्वपूर्ण विकेट लिए.

भारतीय गेंदबाजों ने बाकी बल्लेबाजों को रन नहीं बनाने दिए. लेकिन कोई भी बॉलर वोल्वार्ड्ट को रोक नहीं पाए. आखिरी दो ओवरों में सिनालो जाफ्ता के साथ मिलकर वॉल्वार्ड्ट ने 29 रन जोड़ डाले. इसमें उन्होंने दो छक्के भी लगाए. दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 155 रन बनाए. वोल्वार्ड्ट ने 56 गेंदों पर नाबाद 92 रनों की पारी खेली.

भारत की तरफ से रेनुका सिंह ठाकुर ने 2 विकेट लिए, जबकि चरणी को भी 2 विकेट मिले.

भारत शुरू से ही लड़खड़ा गया

चेज करने उतरी इंडियन टीम की शुरुआत खराब रही. शैफाली वर्मा तीसरे ओवर में और जेमिमाह रोड्रिग्स चौथे ओवर में आउट हो गईं. इसके बाद हरमनप्रीत कौर और अनुष्का शर्मा ने धीरे-धीरे पारी संभालने की कोशिश की. लेकिन नादिन डी क्लर्क ने हरमनप्रीत को आउट कर दिया.

भारती फुलमाली ने 40 रनों की पारी खेलकर स्कोर थोड़ा तेज किया, लेकिन 16वें ओवर में वो भी आउट हो गईं. इसके बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई. 99 पर 5 विकेट से 119 रन पहुंचते-पहुंचते टीम के 8 विकेट गिर चुके थे. आखिर में रिचा घोष ने 15 गेंदों पर नाबाद 25 रन बनाए और वो अकेले लड़ती रहीं. लेकिन टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर सिर्फ 132 रन ही बना पाई.

नॉनकुलुलेको म्लाबा और नादिन डी क्लर्क ने दक्षिण अफ्रीका की तरफ से 2-2 विकेट लिए.

इस सीरीज में लॉरा वोल्वार्ड्ट ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने पांच मैचों में कुल 330 रन बनाए. भारत की टीम इस मैच में स्मृति मंधाना, श्रेयंका पाटिल और कशवी गौतम के बिना खेल रही थी. गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद बैटिंग में टीम स्ट्रगल करती दिखी. दक्षिण अफ्रीका ने घरेलू मैदान पर मजबूत खेल दिखाया और सीरीज अपने नाम कर ली.

वीडियो: महिला वन डे वर्ल्ड कप में स्मृति मंधाना का शानदार प्रदर्शन, विराट कोहली का कौन सा रिकॉर्ड तोडा?

Advertisement

Advertisement

()