Djokovic को हरा Carlos Alcaraz ने पूरा किया 11 साल की उम्र में किया वादा!
विम्बल्डन फ़ाइनल 2024 कार्लोस अल्कराज़ ने जीत लिया है. अल्कराज़ ने सीधे सेट में नोवाक जोकोविच को हराया. और मैच के बाद जोकोविच ने अल्कराज़ की खूब तारीफ की.

Carlos Alcaraz vs Novak Djokovic. Wimbledon 2024 का फाइनल. कार्लोस ने अपना Wimbledon खिताब डिफेंड कर लिया है. इस इवेंट के फाइनल मैच में कार्लोस ने Novak Djokovic को सीधे सेट में 6-2, 6-2 और 7-6 से हराया. और 21 साल की उम्र में ही अपने करियर का चौथा ग्रैंड स्लैम टाइटल जीत लिया.
इस मैच की बात करें तो कार्लोस ने अपना ए गेम दिखाया. और शुरुआती दो सेट्स में तो नोवाक को कोई मौका ही नहीं दिया. लेकिन फिर तीसरे सेट में नोवाक ने वापसी की. और कार्लोस को कड़ी टक्कर दे दी. ये सेट टाई ब्रेकर तक गया. टाईब्रेकर को कार्लोस ने 7-4 से अपने नाम किया. एक समय पर इस सेट में नोवाक 3-4 से आगे थे. लेकिन फिर कार्लोस ने अपना ए गेम दिखाते हुए वापसी की.
ये सेट इतना इंटेस था कि दोनों प्लेयर्स एक समय पर 5-5, 6-6 की बराबरी पर पहुंच गए थे. और फिर अंत में कार्लोस ने इसको अपने नाम कर लिया. कार्लोस ने इस खिताब के लिए दूसरी बार नोवाक जोकोविच को हराया है. इससे पहले साल 2023 के फाइनल में भी उन्होंने नोवाक को पांच सेट चले मैच में 1-6, 7-6, 6-1, 3-6, 6-4 से हराया था. विम्बल्डन 2024 से पहले कार्लोस फ्रेंच ओपन 2024 जीतकर आ रहे हैं. इस इवेंट के फाइनल में उन्होंने एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराया था.
ये भी पढ़ें - राधिका के साथ तस्वीर डाल, धोनी ने लिखी दिल जीतने वाली पोस्ट!
विम्बल्डन 2024 चैंपियन बनने के बाद कार्लोस बोले,
इस इवेंट के रनर-अप रहे नोवाक ने मैच का ज़िक्र करते हुए कार्लोस की खूब तारीफ की. वह बोले,
# Women's Tournamentअब आपको विमिन्स सिंगल के रिज़ल्ट के बारे में भी बताते चलते हैं. इस इवेंट के फाइनल में जैसिमन पाओलिनी (Jasmine Paolini) और बरबोरा क्रेचिकोवा (Barbora Krejcikova) ने जगह बनाई थी. जैस्मिन ने इस टूर्नामेंट से पहले फ्रैंच ओपन का फाइनल भी खेला था. जहां वह इगा स्वितेक (Iga Swiatek) से 6-2, 6-1 से हारी थी. ऐसे में उम्मीद थी कि जैस्मिन उस हार को इधर जीत में तब्दील कर देंगी.
लेकिन जैसे ही मैच शुरू हुआ, रिज़ल्ट इससे उलट लगने लगा. क्योंकि पहला सेट बरबोरा ने 6-2 से अपने नाम कर लिया. इसके बाद जैस्मिन ने मैच में वापसी की. और दूसरे सेट को 6-2 से अपने नाम किया. लेकिन मैच के आखिरी सेट में टक्कर देने के बावजूद जैस्मिन 6-4 से हार गई. और इस फाइनल मैच को बरबोरा ने 6-2, 2-6, 6-4 से अपने नाम कर लिया.
आपको बता दे, बरबोरा का ये पहला विम्बल्डन खिताब है. ये खिताब जितने वाली वो चेक रिपब्लिक की चौथी महिला है. उनसे पहले मरकेटा वोंड्रोसोवा ने साल 2023, पेट्रा क्विटोवा ने साल 2011 और 2014 में, जबकि बरबोरा की मेंटॉर याना नोवोट्ना (Jana Novotna) ने साल 1998 में ये खिताब जीता था. इससे पहले बरबोरा साल 2021 में फ्रैंच ओपन अपने नाम कर चुकी हैं.
इस जीत के बाद बरबोरा ने कहा,
बताते चलें, वर्ल्ड नंबर 32 बरबोरा विम्बल्डन चैम्पियन बनने वाली दूसरी सबसे कम रैंकिंग वाली महिला है. बीते साल की चैम्पियन मरकेटा वोंड्रोसोवा की वर्ल्ड रैंकिंग 42 थी.
वीडियो: जिम्बाब्वे के खिलाफ 98 मीटर लंबा छक्का मारकर शुभमन गिल ने कौन सा 'बवाली' इशारा कर दिया?

.webp?width=60)

