The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • When MS Dhoni would return in IPL 2026 captain Ruturaj Gaikwad explains

धोनी कब तक करेंगे IPL 2026 में वापसी? कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बता दिया

IPL 2026 में भी Chennai Super Kings का स्ट्रगल जारी है. इस बीच, सबके मन में यही सवाल है कि MS Dhoni कब वापसी करेंगे? उन्हें लेकर कप्तान Ruturaj Gaikwad ने बड़ा अपडेट दिया है.

Advertisement
pic
5 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 09:44 PM IST)
MS Dhoni, IPL 2026, CSKvsRCB
महेंद्र सिंह धोनी काफ स्ट्रेन के कारण IPL 2026 से बाहर चल रहे हैं. (फोटो-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का स्ट्रगल IPL 2026 में भी जारी है. लेकिन, इस सब के बीच फैन्स के मन में एक ही सवाल है. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की मैदान पर वापसी कब होगी? टॉस के दौरान कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) से रवि शास्त्री (Ravi Shastri) भी ये सवाल पूछने से नहीं रुक सके. इस पर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने जो अपडेट दिया है, वो थला फैंस को खुश कर देगा.

ऋतुराज ने क्या बताया?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ख‍िलाफ CSK अपना तीसरा मुकाबला खेलने बेंगलुरु पहुंची है. टॉस के दौरान जब कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बॉलिंग चुनी और बताया कि टीम में सिर्फ एक चेंज है. कार्तिक शर्मा की जगह जेमी ओवर्टन की टीम में वापसी हुई. इस पर रवि शास्त्री ने धोनी को लेकर अपडेट मांगा. इस पर गायकवाड़ ने बताया कि वो धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं. उन्होंने कहा,

वह ट्रैक पर हैं. वो धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं. वो खेलने के लिए उत्सुक हैं. लेकिन, जैसा आप जानते हैं कभी-कभी समय लगता है. वो जल्दी ही रिकवर कर लेंगे.

हालांकि, टूर्नामेंट की शुरुआत में ही CSK मैनेजमेंट ने अपडेट कर दिया था कि धोनी दो सप्ताह के लिए बाहर रहेंगे. उनके काफ में स्ट्रेन है. उनकी गैरमौजूदगी में विकेट के पीछे की जिम्मेदारी संजू सैमसन निभा रहे हैं. इसी सीजन CSK में शामिल हुए संजू शुरुआती दो मैचों में बैट से फॉर्म नहीं ढूंढ पाए हैं.

ये भी पढ़ें : LSG की जीत पर इमोशनल हुए गोयनका, पर क्यों खुश नहीं होंगे?

धोनी का हो सकता है अंतिम सीजन

वहीं, धोनी की बात करें तो, वो अब तक शुरुआती तीन मुकाबले मिस कर चुके हैं. इस दौरान शुरुआती दोनों मुकाबलों में CSK को राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के ख‍िलाफ हार का सामना करना पड़ा. वहीं, RCB के ख‍िलाफ भी वो बतौर अंडरडॉग इस मुकाबले में उतरे हैं.

इस सीजन वैसे भी ये सवाल उठ रहा है कि क्या ये धोनी का अंतिम सीजन है? पिछले सीजन उनकी काफी आलोचना हुई थी क्योंकि वो 8वें नंबर पर बैटिंग करने उतर रहे थे. पिछले सीजन धोनी ने 14 मुकाबलों में 24.50 के औसत से 196 रन बनाए थे. गायकवाड़ के हेयरलाइन फ्रैक्चर के बाद धोनी ने कप्तानी भी की थी.

वैसे भी CSK ने जब से सैमसन को साइन किया है, धोनी के फ्यूचर को लेकर चर्चा हो रही है. IPL के अब तक सभी 19 सीजन का हिस्सा रहने वाले धोनी चौथे प्लेयर हैं. उनके अलावा विराट कोहली, रोहित शर्मा और मनीष पांडेय ही सभी सीजन खेले हैं.

वीडियो: क्या धोनी प्लेइंग इलेवन में खेलेंगे? आर आश्विन ने जवाब दे दिया

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()