भारत-पाकिस्तान मैच के मायने क्या हैं? इस पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने बता दिया
पाकिस्तान के खिलाफ मैच का प्रेशर, प्रैक्टिस का महत्व क्या, पूर्व क्रिकेटर ने बताया.

"मुझे हर वो भारत-पाक मैच याद है जिसका मैं हिस्सा रहा हूं. इन दोनों टीम्स के बीच मुक़ाबला देखना वाकई में रोमांचक है. ये एक कोरल रीफ़ में गोता लगाने जैसा है. जब आप यहां होते हैं तो आप खेल की खूबसूरती से लेकर मैच का हर मोमेंट एन्जॉय करते हैं."
भारत के पूर्व विकेटकीपर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) से इंडिया वर्सेस पाकिस्तान (IndvsPak) मैच के बारे में पूछा गया. ऊपर लिखी गई लाइन इसी सवाल के जवाब में दिया गया. कार्तिक ने बताया, भारत और पाकिस्तान के बीच मैच का हिस्सा होना क्या होता है. कार्तिक से ये भी पूछा गया कि वो प्रेशर के बारे में क्या सोचते हैं? क्या दोनों टीम्स प्रेशर में खेलेंगी या उससे बाहर निकलकर खेलेंगी.इसपर कार्तिक ने कहा,
"जब आप प्रेशर महसूस करते हैं तो आपको उससे डर लगता है. आप दबाव में आ जाते हैं. पर अगर आप उससे उबरकर बाहर आकर खेलते हैं, तो निश्चित तौर पर आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे. आपको इस प्रेशर को एक्सेप्ट करना होता है, आपको नेचुरल रहकर खेलना होता है. यहीं आपकी प्रैक्टिस और मेहनत काम आती है."

फ़िलहाल,अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत-पाक मैच का क्रेज़ जोरों पर है. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया. जो सही साबित हुआ. पाकिस्तानी टीम 191 रन पर ऑलआउट हो गई. भारत के लिए कुलदीप के अलावा जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पंड्या और रवीन्द्र जडेजा ने भी दो-दो विकेट लिए. पाकिस्तान के लिए कप्तान बाबर ने 50 रन की पारी खेली. मोहम्मद रिजवान ने 49 और इमाम-उल-हक ने 36 रन जोड़े. इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज़ 20 से ज्यादा रन नहीं बना सका.
जवाब में भारतीय टीम आसानी से टारगेट की ओर बढ़ती दिख रही है. खबर लिखे जाने तक 9 ओवर में एक विकेट पर 77 रन जुटा लिये गए हैं. रोहित शर्मा एक बार फिर जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं.
(ये भी पढ़ें: INDvsPAK: मैच से पहले रवि शास्त्री ने किस खिलाड़ी को बताया भारत के लिए बड़ा खतरा? )
वीडियो: दी क्रिकेट शो: विराट कोहली और बाबर आज़म पर IND vs PAK मैच से पहले क्या सीक्रेट खुल गए?

