The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Weightlifters Jeremy Lalrinnunga to clash with Achinta Sheuli for Paris Olympics spot

ओलंपिक्स सीट के लिए एक-दूसरे से भिड़ेंगे बचपन के दोस्त!

कॉमनवेल्थ मे जीता गोल्ड, अब बारी ओलंपिक्स की.

Advertisement
pic
24 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 24 अगस्त 2022, 07:15 PM IST)
Jeremy Lalrinnunga, Achinta Sheuli
जेरेमी ललरिननुंगा और अचिंता शिउली (फोटो: फाइल)
Quick AI Highlights
Click here to view more

जेरेमी लालरिननुंगा (Jeremy Lalrinnunga) और अचिंता शिउली (Achinta Sheuli). बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Birmingham Commonwealth Games 2022) में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारतीय वेटलिफ्टर. कॉमनवेल्थ गेम्स में जहां जेरेमी ने 67kg कैटेगरी गोल्ड जीता. वहीं अचिंता ने 73kg कैटेगरी में गोल्ड मेडल अपने नाम किया. लेकिन अब ये दोनों खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक्स (Paris Olympics 2024) की सीट के लिए आपस में भिड़ेंगे.

दरअसल, इंटरनेशनल वेटलिफ्टिंग फेडरेशन (IWF) ने पेरिस ओलंपिक्स से 67kg कैटेगरी को हटा दिया है. इस वजह से जेरेमी अब 73kg कैटेगरी में अपनी दावेदारी पेश करेंगे. लेकिन 73kg कैटेगरी में भारत का प्रतिनिधित्व मौजूदा CWG चैंपियन और नेशनल रिकॉर्ड होल्डर अचिंता शिउली करते हैं. ऐसे में भारत के इन दोनों गोल्ड मेडलिस्ट वेटलिफ्टर्स की आपस में भिड़ंत तय है. क्यूंकि ओलंपिक्स में प्रत्येक वेट कैटेगरी में एक देश से एक लिफ्टर ही हिस्सा ले सकता है.

19 साल के जेरेमी फिलहाल यूएस के सेंट लुइस में साढ़े तीन हफ्ते की स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा ले रहे हैं. जेरेमी ने इस मामले में PTI से बात करते हुए कहा,

‘मैं अपना वजन 73kg तक बढ़ाऊंगा. मेरा नेचुरल वजन 65kg है. इसलिए अधिक वेट कैटेगरी के लिए अपना वजन बढ़ाना मेरे लिए मुश्किल होगा.’

हालांकि ये पहली बार नहीं है, जब जेरेमी को अपना वजन बढ़ाना पड़ रहा है. इस 19 साल के रेसलर ने 2018 यूथ ओलंपिक्स (2018 Youth Olympics) में 62kg कैटेगरी का गोल्ड मेडल जीता था. लेकिन इसके बाद IWF द्वारा नई ओलंपिक वेट कैटेगरी घोषित होने के बाद जेरेमी को 62kg से 67kg में जाना पड़ा. उन्होंने PTI से हुई बातचीत में इस बारे में कहा,

‘मेरा बॉडी वेट बढ़ नहीं रहा है. मैं 2019 से ही अपना वजन 70kg तक बढ़ाने की कोशिश कर रहा हूं. अब मुझे अपने डाइट प्लान और सप्लीमेंट्स में बदलाव करना पड़ेगा. ट्रेनिंग में भी बदलाव करने होंगे.’

जेरेमी ने अपने लक्ष्य के बारे में बात करते हुए आगे कहा,

‘एशियन गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप में 67kg वेट कैटेगरी शामिल है, लेकिन मेरा लक्ष्य पेरिस ओलंपिक्स है जिसमें ये वेट कैटेगरी शामिल नहीं है.’

इस पूरी स्थिति पर अपनी राय रखते हुए वेटलिफ्टिंग हेड कोच विजय शर्मा ने कहा,

‘ये अच्छा है कि जेरेमी और अचिंता एक ही कैटेगरी में हिस्सा लेंगे. दोनों वेटलिफ्टर्स एक-दूसरे को बेहतर करने के लिए मोटीवेट करेंगे. इससे दोनों के बीच एक हेल्दी कम्पटीशन का माहौल रहेगा. वरना ये चीजों को हल्के में लेते.’

बता दें कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय वेटलिफ्टर्स ने कमाल का प्रदर्शन दिखाया था. यहां हमारे लिफ्टर्स ने कुल 10 मेडल्स जीते थे.

Jeremy Lalrinnunga ने CWG 2022 में भारत के लिए जीता दूसरा गोल्ड

Advertisement

Advertisement

()