"सचिन तेंदुलकर से सब डरते थे", पूर्व पाक क्रिकेटर ने बताया लिटिल मास्टर का खौफ
पूर्व पाकिस्तानी बैटर ने बताया कि इंडियन टीम में अजहरुद्दीन मौजूद थे, लेकिन टीम अजहरुद्दीन से नहीं डरती थी.

इंडिया वर्सेज़ पाकिस्तान. क्रिकेट की सबसे बड़ी राइवलरी में से एक. दोनों देशों के क्रिकेटर एक दूसरे को खूब एडमायर करते हैं. फिर चाहे इंडिया की बैटिंग स्ट्रेंथ हो या पाकिस्तान की बॉलिंग में मजबूती. पूर्व क्रिकेटर्स अपने क्रिकेट के दिनों को याद करते हुए मैचों से जुड़े कई किस्से साझा करते रहते हैं. पाकिस्तान के एक पूर्व बैटर ने खुलासा किया है कि पाकिस्तानी टीम सचिन तेंदुलकर से कितना खौफ खाती थी (Pakistan team scared of Sachin Tendulkar). उन्होंने मैच के दौरान सचिन को आउट करने की रणनीति पर भी बात बताई.
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बारे में ये खुलासा पाकिस्तान के पूर्व बैटर बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर किया है. बासित ने बताया कि पाकिस्तान की टीम कैसे मैच से पहले सचिन को आउट करने के लिए रणनीति बनाती थी. एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक बासित ने वसीम अकरम की पेप टॉक को याद करते हुए बताया,
बासित ने आगे बताया,
बता दें कि भारत-पाकिस्तान वनडे मैचों में सचिन तेंदुलकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर हैं. सचिन ने कुल 69 मैचों की 67 पारियों में बैटिंग की है. इनमें सचिन ने 2526 रन बनाए हैं. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में भी 1057 रन स्कोर किए हैं. इस दौरान उनका बैटिंग औसत 42 के ऊपर का रहा है.
सचिन के क्रिकेटिंग करियर की बात करें तो उन्होंने अपने करियर में कुल 664 इंटरनेशनल मैच खेले. 34 हजार 357 रन स्कोर किए. इस दौरान सचिन का औसत 48.52 का रहा. सचिन ने करियर में 100 शतक लगाए और 164 पचासे मारे. शतकों का शतक लगाने वाले वो अकेले बैटर हैं.
वीडियो: विराट कोहली की सचिन तेंडुलकर ने तारीफ कर दी, ट्रोलर्स के होश उड़ जाएंगे!

.webp?width=60)

