The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • We are waiting for MS Dhoni’s word CSK head coach Stephen Fleming

धोनी ने ये गलती की तो पूरा सीजन बाहर हो जाएंगे, कोच ने बड़ा अपडेट दिया

कोच ने बताया कि धोनी अपनी चोट को लेकर बहुत मेहनत कर रहे हैं. टीम उनकी राय का इंतजार कर रही है. धोनी खुद ही अपनी वापसी पर फैसला लेंगे.

Advertisement
pic
26 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 11:08 PM IST)
We are waiting for MS Dhoni’s word CSK head coach Stephen Fleming
सीजन शुरू होने से पहले CSK ने बताया था कि धोनी पहले दो हफ्ते नहीं खेल पाएंगे. (फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने एमएस धोनी के खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है. धोनी की काफ इंजरी अभी पूरी तरह ठीक नहीं हुई है. टीम इस पर धोनी की राय का इंतजार कर रही है.

फ्लेमिंग ने बताया कि धोनी की चोट फिर से बढ़ गई है. अगर जल्दबाजी में वापसी की तो धोनी पूरा सीजन मिस कर सकते हैं. इसलिए टीम सावधानी बरत रही है.

सीजन शुरू होने से पहले CSK ने बताया था कि धोनी पहले दो हफ्ते नहीं खेल पाएंगे. उसके बाद धोनी ने फिटनेस टेस्ट पास किया और टीम के साथ हैदराबाद और मुंबई के मैचों के लिए गए. वो टीम के साथ ट्रेवल कर रहे हैं, प्रैक्टिस भी कर रहे हैं, लेकिन मैच के दिन डगआउट में नहीं दिख रहे हैं.

शनिवार, 25 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच से पहले धोनी ने चेपॉक स्टेडियम में लंबी प्रैक्टिस की. सुबह रनिंग से शुरू करके उन्होंने नेट सेशन में अच्छी बैटिंग की. बॉल भी वो ठीक से हिट कर रहे हैं. लेकिन मैच वाले दिन रविवार, 26 अप्रैल को वो स्टेडियम नहीं आए और होटल में ही रहे. यही उनका इस सीजन का रूटीन बन गया है.

फ्लेमिंग ने धोनी की स्थिति पर अपडेट देते हुए कहा,

“काफ की इंजरी ठीक होना काफी मुश्किल होता है. अगर दोबारा खिंच गई तो खिलाड़ी लंबे समय के लिए बाहर हो सकता है. हमने शुरुआत में जल्दी वापसी की कोशिश की. वार्म-अप मैच में फिर से उनकी चोट बढ़ गई. उसके बाद धोनी मेहनत से रिहैब कर रहे हैं. वो फिजियो के साथ काम कर रहे हैं. अब हम बस उनकी राय का इंतजार कर रहे हैं. वो खुद इस पर फैसला लेंगे.”

कोच ने आगे कहा कि धोनी बहुत मेहनत कर रहे हैं. उन्होंने बताया,

“हम बार-बार कह रहे हैं कि इस चोट को हल्के में न लें. धोनी प्रोग्रेस कर रहे हैं और सब कुछ ठीक से कर रहे हैं.”

धोनी इस समय CSK के लिए सिर्फ मेंटर की भूमिका में हैं. टीम इस सीजन बिना उनके खेल रही है. रुतुराज गायकवाड़ कप्तानी कर रहे हैं.

रविवार को चेपॉक में खेले गए मैच में CSK को गुजरात टाइटंस ने 8 विकेट से हरा दिया. CSK ने पहले खेलते हुए 158 रनों का स्कोर बनाया. रुतुराज गायकवाड़ ने 74 रनों की नाबाद पारी खेली.

गुजरात ने ये टारगेट 16.4 ओवर में 2 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया. साई सुदर्शन ने 87 रनों की शानदार पारी खेली.

CSK के लिए ये सीजन चुनौती भरा रहा है. टीम को धोनी जैसे अनुभवी खिलाड़ी की कमी खल रही है. लेकिन टीम उम्मीद कर रही है कि धोनी जल्द ही ठीक होकर वापस आएंगे. फ्लेमिंग ने साफ किया कि धोनी की फिटनेस पर कोई जल्दबाजी नहीं की जाएगी. पूरी टीम धोनी के फैसले का सम्मान कर रही है. धोनी खुद अपनी चोट को समझते हैं और सही समय पर मैदान पर उतरने का फैसला लेंगे.

वीडियो: क्या धोनी प्लेइंग इलेवन में खेलेंगे? आर आश्विन ने जवाब दे दिया

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()