The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • wasim akram reacts on jasprit bumrah comparisons with legendary bowlers

'बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना...' बुमराह से तुलना पर ये बात क्यों बोल गए अकरम?

बुमराह लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते आए हैं. ऐसे में उनकी तुलना दिग्गज पेसर वसीम अकरम से होने लगी है. इसको लेकर अब खुद Wasim Akram का रिएक्शन सामने आया है.

Advertisement
Wasim Akram, Jasprit Bumrah, Cricket
महान बॉलर्स से बुमराह की तुलना पर अकरम ने क्या कहा? (फाइल फोटो)
pic
रविराज भारद्वाज
2 सितंबर 2025 (पब्लिश्ड: 07:00 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah). कमाल के गेंदबाज. बुमराह लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते आए हैं. चाहे वो देश हो या विदेश, बुमराह ने हर जगह अपना कमाल दिखाया है. ऐसे में उनकी तुलना दिग्गज पेसर वसीम अकरम से होने लगी है. इसको लेकर अब खुद वसीम अकरम (Wasim Akram) का रिएक्शन सामने आया है.

अकरम ने बुमराह की खूब तारीफ की है. हालांकि खुद से इंडियन पेसर की तुलना पर अकरम ने मजेदार जवाब दिया है. GeoTV के शो ‘हारना मना है’ में अकरम ने कहा,

Image embed

अकरम ने आगे कहा,

Image embed

ये भी पढ़ें: डिविलियर्स पर गुस्साए गावस्कर तो ब्रैड हैडिन ने ली चुटकी, बोले- 'हमारा चैनल फेमस हो रहा...'

वहीं, पूर्व तेज़ गेंदबाज़ वरुण आरोन ने भी अकरम और बुमराह की तुलना पर अपनी राय रखी. वरुण आरोन  ने देशी पिचों पर Bumrah की शानदार गेंदबाज़ी की जमकर तारीफ़ की. Hindustan Times में छपी खबर के मुताबिक आरोन ने कहा,

Image embed

इससे पहले महान गेंदबाज वकार यूनिस ने बुमराह को अकरम से बेहतर बॉलर करार दिया था. इस बात का खुलासा आकाश चोपड़ा ने किया था. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया था,

Image embed

दोनों प्लेयर्स के करियर की बात करें तो Bumrah के नाम 48 टेस्ट में 219 और 89 वनडे मैच में 149 विकेट हैं. जबकि Akram के नाम 104 टेस्ट में 414 और 356 वनडे में 502 विकेट हैं. लेकिन गौर करने की बात ये है कि Bumrah का बॉलिंग एवरेज टेस्ट में Akram से बेहतर है. Akram का टेस्ट में औसत 23.62 का है. जबकि Bumrah का 19.82 का है. वहीं वनडे में दोनों का औसत एक समान है. 23.5 का.

वीडियो: एशिया कप से पहले बुमराह को लेकर जो खबर आई है, फैन्स को राहत देने वाली है

Advertisement

Advertisement

()