The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Waqar Younis apologises for Mohammad Rizwan offered Namaz in front of Hindus remark during india pakistan match

वकार युनूस ने अपने 'हिंदु-मुसलमान' वाले बेहूदे बयान पर आखिर माफी मांग ली है

खेल के बीच धर्म को लाने पर हो रही थी आलोचना.

Advertisement
Pakistan Waqar Younis
Waqar Younis के बयान से कई पूर्व क्रिकेटर भी हुए आहत
pic
संदीप कुमार सिन्हा
27 अक्तूबर 2021 (अपडेटेड: 27 अक्तूबर 2021, 07:40 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
टी20 वर्ल्ड कप में भारत के ऊपर पाकिस्तान की जीत के बाद पूर्व क्रिकेटर वकार यूनुस भावनाओं में इस कदर बह गए थे कि जीत को धर्म के चश्मे से देखना शुरू कर दिया. जब उनका यह शर्मनाक रूप पूरी दुनिया ने देखा तो जमकर आलोचना हुई. अब वकार यूनुस (Waqar Younis) को भी अपनी गलती का एहसास हो गया है. उन्होंने भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगी है. कहा कि किसी को ठेस पहुंचाना उनका मकसद नहीं था. गलती हो गई. खेल का धर्म से कोई लेना-देना नहीं है. बता दें कि वकार ने एक टीवी शो के दौरान कहा था कि
Embed
एक पूर्व क्रिकेटर का ऐसा बयान किसी के गले नहीं उतरा. फिर शुरू हुआ आलोचनाओं का दौर. मशहूर क्रिकेट कॉमेंटेटर हर्षा भोगले ने अपने सोशल मीडिया पेज पर लिखा कि वक़ार यूनुस जैसे रुतबे वाले इंसान के लिए यह कहना कि हिंदुओं के आगे रिज़वान की नमाज़ पढ़ना उनके लिए बेहद स्पेशल था, उनके द्वारा सुनी गई सबसे निराश करने वाली बातों में से एक है. इस दौरान उन्होंने वकार से माफी की उम्मीद भी जता दी. अब वकार युनूस का माफीनामा आया है. उन्होंने ट्वीट किया है,
Embed
बता दें कि नमाज की घटना भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान भारतीय टीम की बल्लेबाजी के दौरान हुई. मैदान पर भारतीय पारी के दौरान ड्रिंक्स ब्रेक लिया गया. विराट कोहली, ऋषभ पंत क्रीज़ पर मौजूद थे. तभी विकेटकीपर मोहम्मद रिज़वान मैदान पर बैठे और नमाज़ अदा करने लगे. रिज़वान के ऐसा करने से मैच में कोई खलल नहीं पड़ा.

Advertisement

Advertisement

()